5.6 C
Munich

aaj ka Kanya rashifal 13 may 2026 Virgo horoscope in hindi today is auspicious for virgo profit in business and career

Must read


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 13 may 2026: आज कन्या राशि वालों पर चन्द्रमा की शुभ दृष्टि रहने वाली है, जिससे व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा.ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आमदनी बढ़ने, शुभ समाचार मिलने और प्रतियोगी छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के आधार पर तय किया जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. आज चन्द्रमा मीन राशि में संचार करेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति आज कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, सफलता और मानसिक शांति लेकर आने वाली है. हालांकि आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक राहु काल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं सुबह 07 बजकर 19 मिनट से लेकर 08 बजकर 52 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति फिर भी कन्या राशि वालों के लिए कई अच्छे संकेत दे रही है.

नये व्यापार आरम्भ करने के लिए सबसे उत्तम दिन 
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है. लंबे समय से जिन कार्यों को लेकर मन में चिंता या असमंजस बना हुआ था, उसमें आज राहत मिल सकती है. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना हो सकती है. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं या किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर अच्छा माहौल मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश नजर आ सकते हैं.

मन मे सकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी 
आज पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. घर में शांति और खुशी का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे तथा आपसी प्रेम बढ़ेगा. लंबे समय बाद परिवार के साथ बैठकर हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है. आज मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आप पूरे दिन उत्साहित महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज चारों तरफ से आमदनी के संकेत मिल रहे हैं. कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है.

प्रतियोगिता परीक्षा की त्यारी करने वाले छात्र को मिल सकती है सफलता
छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परीक्षा, नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी जानकारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा, इसलिए किसी भी काम को पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ करने की जरूरत है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, सफलता और नई उम्मीद लेकर आने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article