13.6 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : कमाई दोगुनी चाहिए या प्यार में मिठास? ये 53 मिनट सबसे शुभ, मेष राशि के लिए आज दिन यादगार

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 April 2026 : मेष राशि के प्यार और रिश्तों में आज आकर्षण देखने को मिलेगा. मोहब्बत बनी रहेगी. आज ऋतु बसंत और माष वैसाख है. तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र चित्रा और पक्ष शुक्ल है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको शारीरिक ऊर्जा, शक्ति और साहस देंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय में लाभ मिल सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज उम्दा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है. निवेश से लाभ होगा. सिरदर्द हो सकता है. शरीर को हाइड्रेट रखें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा है. मोहब्बत बनी रहेगी. आज ऋतु बसंत और माष वैसाख है. तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र चित्रा और पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.41 पर और सूर्यास्त 6.55 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.44 तक रहेगा. इसमें किया गया कोई भी मांगलिक और सांस्कृतिक कार्य लाभपद्र होगा. राहुकाल 10.39 से 11.18 तक रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको शारीरिक ऊर्जा, शक्ति और साहस प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपकी लग्न राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास, आकर्षण और निर्णय क्षमता में लाभ दिखेगा. सूर्य धर्मभाव को सक्रिय कर रहा है, जिससे आर्थिक मामलों में फायदा नजर आएगा.

बीतेगा अच्छा समय

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि की सेहत आज अच्छी रहेगी. आप ऊर्जा भरपूर रहेंगे. हल्का सिरदर्द और मानसिक महसूस हो सकता है. शरीर को हाइड्रेट रखें. ठंडी चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. पर्याप्त मात्रा में आराम करें. सुबह उठकर योग और ध्यान करें, इससे ज्यादा से ज्यादा लाभकारी होगा. प्यार और रिश्तों में आकर्षण रहेगा, जिससे रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. मूड रोमांटिक रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है. शादी के प्रस्ताव पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशी व सहयोग का माहौल रहेगा. माहौल सकारात्मक बना रहेगा. बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज अच्छी होगी. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या खत्म होगी. धनलाभ के बेहतर संकेत मिलेंगे. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. खर्च पर नियंत्रण रखें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय में लाभ मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article