10 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : विदेश से जुड़े कामों में मिलेगा लाभ, प्रेमिका से हो सकती है खटपट, जानिए आज का मेष राशिफल

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 April 2026 : मेष राशि को आज मंगल ऊर्जा और उत्साह देंगे. इससे काम में मन लगा रहेगा. गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. चंद्रमा लग्न के 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. उधार देने से बचें. प्यार और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे दरार आ सकती है. नींद पूरी लें. रात में जागकर कोई काम न करें. योग और ध्यान जरूर करें. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. धैर्य और समझदारी के साथ रिश्तों को संभालें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों दिन आज सामान्य रहेगा. आर्थिक स्थिति लेनदेन के नजरिए से ठीक नहीं रहेगी. पैसा उधार देने से बचें. नुकसान हो सकता है. प्यार और रिश्तो में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे दरार आ सकती है. आवेश में आकर कुछ भी कहने से बचें. आज बसंत ऋतु और माष वैसाख है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र चित्रा है. योग ब्रज है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.41 पर और सूर्यास्त 6.55 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.45 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 1.57 से 3.37 तक रहेगा. मांगलिक या शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगी.

मिर्जापुर के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और उत्साह देंगे. काम में मन लगा रहेगा. हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. चंद्रमा लग्न के 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह खर्च, एकांत व दूर के कामों में आपको लाभ प्रदान करेगा. सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगा, जो आपके देखने को मिलेगा. सेहत असामान्य रह सकती है. हल्का थकान और तनाव महसूस हो सकता है. नींद पूरी न होने से परेशानी बढ़ सकती है. आंखों और पैरों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. नींद पूरी लें. रात में जागकर कोई काम न करें. योग और ध्यान जरूर करें.

गलत भावनाएं करेंगी परेशान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं. गलतफहमी की वजह से एक-दूसरे के प्रति गलत भावनाएं जागृत हो सकती हैं. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. धैर्य और समझदारी के साथ रिश्तों को संभालें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. किसी बड़े का सलाह लेना बेहद कारगर होगा.

यहां रहें सावधान

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी. खर्च बढ़ सकता है. किसी भी प्रकार के निवेश से बचें. अगर जरूरी हो तो विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही निवेश करें. पैसे के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें, वरना नुकसान हो सकता है. नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है. विदेश या दूर से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article