10.6 C
Munich

Aaj Ka Mesh Rashifal : होगी धनवर्षा, आएंगे नए रिश्ते…आज बन रहा बुधादित्य योग, मेष राशि वाले न करें ये काम

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 May 2026 : मेष राशि को आज गले या मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है. गुनगुने पानी का सेवन करें.प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. चंद्रमा लग्न के द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव परिवार, धनलाभ और वाणी से जुड़ा है. अशुभ समय राहुकाल 8.49 से 10.38 तक रहेगा. दिशाशूल आज पूर्व में है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज बुधादित्य योग बन रहा है. सूर्य और बुद्ध के एक साथ आने की वजह ऐसा होगा. इसका असर आपकी वाणी और निर्णय क्षमता में दिखेगी. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्यार और रिश्तों में मधुरता आएगी. अविवाहित लोगों के शादी के योग बन रहे हैं. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र विशाखा और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.40 पर और सूर्यस्त 6.56 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से लेकर 12.44 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम कर सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8.49 से 10.38 तक रहेगा. इस दौरान कोई भी मांगलिक और सांस्कृतिक काम नहीं करें. नुकसान होगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगी.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. चंद्रमा लग्न के द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव परिवार, धनलाभ और वाणी से जुड़ा है. इनसे जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. ग्रहों का साथ मिलेगा. सूर्य का प्रभाव आर्थिक निर्णय के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण रहेगा. आज का दिन परिवार और उनसे जुड़े मामलों के साथ ही धन के लिए बेहद ही खास रहने वाला है.

इतने काम होंगे आज

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपको गले या मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है. खानपान में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें. नियमित योग और ध्यान करें. दिन बेहतरीन रहेगा. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.

मिलेगी नई जिम्मेदारी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बजट में संतुलन बना रहेगा. व्यवसाय में विशेष लाभ होगा. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी बड़ी और लग्न विशेष काम आएगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article