Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 18 April 2026 : मेष राशि के जातकों को आज थकान, नींद की कमी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है. बहस से बचने के लिए शांत रहे. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि चंद्रमा लग्न के 12वें भाव में गोचर करेगा. यह खर्च बढ़ने का संकेत है. आज हनुमान जी की पूजा जरूर करें. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.46 तक रहेगा. निजी काम की शुरुआत और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन इसी मुहूर्त में करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 18 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको जोश और साहस देंगे. यह उतावनापन भी ला सकता है. चंद्रमा लग्न के 12वें भाव में गोचर करेगा. यह खर्च बढ़ने का संकेत है. सूर्य आपकी राशि में रहकर आत्म बल और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेंगे, जिससे कोई भी काम करने में परेशानी नहीं होगी. प्यार और रिश्तों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. हनुमान जी की पूजा करें. सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आर्थिक नजरिए से सावधान रहने की जरूरत है. निवेश से जुड़े फैसले टाल दें. किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ लें. सेहत सामान्य रहेगी. थकान हो सकती है. मानसिक तनाव लेकर कोई भी काम न करें.
विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, मास वैशाख है. तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र अश्वनी और योग घृति है. सूर्योदय 5.53 पर और सूर्यास्त 6.48 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.46 तक रहेगा. निजी काम की शुरुआत और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन इसी मुहूर्त में करें. अशुभ समय राहुकाल 9.07 से 10.43 तक रहेगा. कोई शुभ काम इस मुहूर्त में हैं तो टाल दें. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
आखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि वालों को थकान, नींद की कमी व मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. कमजोरी का भी अनुभव हो सकता है. इसलिए दिन में आराम करना बेहद जरूरी है. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है. बहस से बचने के लिए शांत रहें. प्यार के साथ बातचीत करें. सकारात्मक संवाद जारी रखें. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. परिवार से बातचीत के बाद बात आगे बढ़ सकती है.
ये दो चीज जरूरी
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है. किसी परियोजना में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें. किसी को उधार देने से पहले सोच समझ लें. नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. ध्यान भटक सकता है. एकाग्रता बनाकर काम करें. व्यवसाय में सावधानी रखें. धैर्य और जिम्मेदारी के साथ अपनी स्थिति को संभालें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


