7.9 C
Munich

aloo tikki recipe | quick evening snacks recipe | आलू टिक्की रेसिपी | घर पर आलू टिक्की बनाने का तरीका

Must read


होमफोटोलाइफ़फूड

मार्केट वाली भूल जाएंगे! घर पर आसानी से बनाएं तवे वाली क्रिस्पी टिक्की

Last Updated:

Easy Aloo Tikki Recipe at Home: आप भी बाहर की चटपटी टिक्की देखकर ललचा जाते हैं, लेकिन सेहत की फिक्र आपको रोक लेती है. तो अब बाजार के मिलावटी तेल और मसालों को भूल जाइए, क्योंकि अब आप घर पर ही मात्र 5 मिनट में बाजार जैसा कुरकुरा स्वाद पा सकते हैं. कम तेल में तवे पर सिंकी हुई यह आलू टिक्की न केवल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होगी, बल्कि शाम की चाय हो या बच्चों की छोटी-मोटी भूख, घर की बनी यह चाट हर किसी का दिल जीत लेगी. जानिए वो आसान टिप्स जिनसे आपकी टिक्की कभी नहीं टूटेगी और बिल्कुल परफेक्ट तरीके से बनकर तैयार होगी.

आज के दौर में लोग बाहर के चटपटे स्वाद का लुत्फ तो उठाना चाहते हैं, लेकिन अपनी सेहत को लेकर भी काफी जागरूक हो गए हैं. ऐसे में अगर वही स्ट्रीट फूड वाला ज़ायका घर की रसोई में मिल जाए, तो बात ही कुछ और होती है. इन्हीं पसंदीदा डिश में से एक है तवे पर बनी टिक्की, जिसका नाम सुनते ही हर किसी का मन ललचाने लगता है. यह एक ऐसा फेमस स्नैक है जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं.

टिक्की

अगर आप भी टिक्की खाने के बेहद शौकीन हैं, तो अब आपको बाज़ार के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है. आप घर पर ही सिर्फ 5 मिनट के अंदर एकदम ताज़ी टिक्की तैयार कर सकते हैं. तवे पर बनने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में ज़बरदस्त है, बल्कि घर के शुद्ध मसालों और कम तेल के कारण स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी काफी बेहतर मानी जाती है.

आलू

तवे पर बनने वाली टिक्की एक तरह का ऐसा स्नैक है जिसे उबले आलू और चुनिंदा मसालों के मिक्स से तैयार किया जाता है. कई लोग इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए भीगी हुई दाल या बारीक कटी सब्ज़ियां भी मिलाते हैं. इसे हल्के तेल में तवे पर धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे इसकी बाहरी परत एकदम कुरकुरी और सुनहरी हो जाती है, जबकि अंदर से यह एकदम नरम और मुलायम बनी रहती है. आप इसे बड़ी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलू

आलू की टिक्की को अक्सर गर्मियों के मौसम में शाम के स्नैक्स के तौर पर खूब बनाया जाता है. जब दिन ढलने पर छोटी-मोटी भूख सताती है, तब आलू की टिक्की का स्वाद बड़ा मज़ा देता है. यही कारण है कि हर भारतीय घर में इसे बनाना और खाना लोग पसंद करते हैं. आलू की टिक्की के साथ अगर खट्टी-मीठी चटनी मिल जाए, तो इसका मजा दोगुना हो जाता है. चटनी के साथ टिक्की का मेल इसे और भी मज़ेदार बना देता है.

आलू की टिक्की।

घर पर परफेक्ट टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को साफ पानी में धोकर अच्छे से उबाल लें. जब आलू उबल जाएं, तो उनके छिलके उतार लें और फिर उन्हें कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने से आलू में गांठें नहीं रहतीं और टिक्की सेकते समय फटती नहीं है. इसके बाद आलुओं को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें. इसी दौरान हरी मिर्च और ताज़ा हरा धनिया बारीक काट लें और ठंडे हुए आलुओं में डालकर अच्छी तरह मिला दें.

आलू

अब कद्दूकस किए हुए आलुओं में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा चावल का आटा भी मिला सकते हैं ताकि टिक्की और भी करारी बने. अब तैयार मिक्स से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें गोल या चपटा आकार दें. ध्यान रहे कि टिक्की बहुत पतली न हो, नहीं तो तवे पर पलटते समय इसके टूटने का डर रहता है.

टिक्की

जब टिक्कियां बनकर तैयार हो जाएं, तो गैस पर तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. अब टिक्कियों को धीरे-धीरे तवे पर रखें और मध्यम आंच पर सेकना शुरू करें. जब एक तरफ से टिक्की अच्छी तरह सुनहरी हो जाए, तो उसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेक लें. टिक्की को कलछी से हल्का दबाकर सेकें ताकि वह बाहर से एकदम कुरकुरी बने. दोनों तरफ से गहरा सुनहरा रंग आने तक इसे पकाते रहें.

आलू

तैयार टिक्की को आप हरी और मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर ऊपर से गाढ़ा दही डालकर दही टिक्की की तरह भी खा सकते हैं. चाट की तरह लुत्फ उठाने के लिए इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, थोड़ा सा नींबू और चाट मसाला डाल सकते है. वहीं, बच्चे इसे टोमैटो केचप के साथ खाना पसंद करते हैं, जबकि बड़ों के लिए शाम की चाय के साथ यह एक बेहतरीन स्नैक आइटम है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article