Last Updated:
Amit Shah West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. शाह ने कहा कि ‘कट मनी’ और ‘सिंडिकेट’ से त्रस्त बंगाल की जनता ने अब ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा- 4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद 4 शादी करने वाले जेल जाएंगे और राज्य में यूसीसी लागू हो जाएगा.
बंगाल चुनाव में अमित शाह का बड़ा एलान.
गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि 4 मई को मतगणना के बाद, 5 मई से भाजपा बंगाल में कमीशन और सिंडिकेट सिस्टम को जड़ से खत्म करने के लिए काम शुरू करेगी. शाह ने वादा किया कि भाजपा के शासन में बंगाल में कोई राजनीतिक हिंसा नहीं होगी. उन्होंने राज्य में शांति और सुरक्षा बहाल करने का संकल्प दोहराया. भाजपा का आक्रामक चुनाव प्रचार यह संकेत देता है कि वे ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पीएम मोदी की 8 रैलियां और अमित शाह की ताबड़तोड़ जनसभाएं दिखाती हैं कि भाजपा इस चुनाव को केवल एक राजनीतिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बंगाल की ‘आजादी और बदलाव’ की लड़ाई मान रही है.
ममता दीदी राम मंदिर का विरोध करती थीं और अपने चेले-चपाटों को बंगाल में आगे कर बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देखा रही हैं।
ममता दीदी का चेला हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है।


