5.3 C
Munich

Axar Patel statement: रन लुटाने वाले गेंदबाजों पर नहीं, इस पर भड़के अक्षर पटेल, मैच के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा

Must read


होमखेलक्रिकेट

रन लुटाने वाले गेंदबाजों पर नहीं, इस पर फूटा अक्षर पटेल का गुस्सा

Last Updated:

Axar Patel statement: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी के दौरान दिल्ली की टीम ने फील्डिंग में कई गलतियां की, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल

नई दिल्ली: अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की टीम इस सीजन अबतक कुल 6 मैच खेली है. टीम का छठा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था. इस मैच में दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली के लिए गेंदबाजों ने शुरुआत में कुछ मौके बनाए, लेकिन खराब फील्डिंग के कारण टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा. यही कारण है कि सनराइजर्स के खिलाफ 47 रनों से हार के बाद दिल्ली के कप्तान अपनी टीम की फील्डिंग से काफी निराश नजर आए.

मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “पारी में हमने जो अभिषेक शर्मा के रन-आउट और कैच छोड़े अगर हम उन्हें लपक लेते तो शायद हम उन्हें कम स्कोर पर रोक सकते थे, लेकिन हां, अगर कोई इतनी अच्छी बल्लेबाजी करता है और उसकी टाइमिंग में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे प्रदर्शन की तारीफ करनी ही होगी. जिस तरह से दूसरी तरफ से क्लासेन भी खेल रहे थे, उसमें गेंदबाजों की गलती नहीं है.”

SRH की तूफानी बैटिंग के सहाय थी दिल्ली

अक्षर पटेल ने सनराइजर्स की बल्लेबाजी को लेकर कहा, “जब कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है तो कोच और कप्तान को यह स्वीकार करना चाहिए कि उसे रोकना मुमकिन नहीं है. मैं गेंदबाजों से भी यही कह रहा था कि अगर आपने अपनी योजना सही से लागू की और फिर भी उसने अच्छा शॉट मार दिया तो आप कुछ नहीं कर सकते. आपको बस आगे बढ़ना होता है.” बता दें कि मैच में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 195 रन ही बना पाई.

उन्होंने कहा, “फील्डिंग आपके हाथ में है. कैच पकड़ना और रन आउट करना, ये आप कर सकते हैं. ऐसे समय में गेंदबाज का साथ देना बहुत जरूरी होता है और मुझे लगता है कि वहीं हम और बेहतर कर सकते थे.” इस हार के बाद टीम में संभावित बदलाव को लेकर अक्षर पटेल ने कहा, “अभी ऐसा नहीं लग रहा है कि बदलाव किया जाए क्योंकि जिस तरह की क्रिकेट चल रही है, हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जब पिच इतनी अच्छी हो तो इसे बस एक बुरा दिन मानकर भूल जाना चाहिए.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article