13.4 C
Munich

Ban vs Pak Test: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाला ब्रायन लारा का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, तोड़ डाला ब्रायन लारा का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Mushfiqur Rahim Creates History: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए एक खास रिकॉर्ड को बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने तोड़ दिया. साल 2000 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. लारा ने साल 2006 में पाकिस्तान दौरे पर दो शतक बनाकर ये खास उपलब्धि हासिल की थी.

Zoom

मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जमाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपने करियर का 14वां टेस्ट शतक लगाकर इतिहास रच दिया. यह शतक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे दिन बनाया. 39 साल के रहीम ने शान मसूद की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 21वीं सदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. पिछले 20 सालों से ब्रायन लारा के नाम था.

रहीम ने 178 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की और मेजबान टीम की बढ़त को 400 रन के पार पहुंचाया. उनकी पारी ने यह तय कर दिया कि सीरीज बराबर करने के लिए पाकिस्तान को रिकॉर्ड रन चेज करना होगा. रहीम ने मैच की पहली पारी में 23 रन बनाए थे.

मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास

रहीम 2000 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ब्रायन लारा ने 2006 में वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे पर दो शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था. पिछले 20 सालों से इसे कोई बैटर नहीं तोड़ पाया था. कुल मिलाकर रहीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उनसे पहले सिर्फ इंग्लैंड के टॉम ग्रेवनी ने यह कारनामा 57 साल पहले किया था.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article