19.3 C
Munich

BCCI ने किया साफ, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का क्या होगा? जून में खत्म हो रहा कॉन्ट्रैक्ट

Must read


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर बात की है. इस साल जून में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसे एक साल बढ़ाने की खबर है. इसे लेकर राजीव ने कहा, “ऐसे फैसले BCCI प्रबंधन के हाथ में होते हैं. ये सामूहिक निर्णय होते हैं, जो सही समय पर भारतीय क्रिकेट के हित में लिए जाते हैं. जब समय आएगा, बोर्ड सोच-समझकर फैसला लेगा.”

Zoom

इस साल जून में खत्म हो रहा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली. अजीत आगरकर के भारत के मुख्य चयनकर्ता के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 2027 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर यह बातें की जा रही है कि क्या बीसीसीआई उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाएगी. हालांकि अटकलें जारी हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि ऐसे फैसले हल्के में नहीं लिए जाते और बोर्ड के नेतृत्व पर निर्भर करते हैं.

राजीव शुक्ला ने TOI से बातचीत में कहा, “ऐसे फैसले BCCI प्रबंधन के हाथ में होते हैं. ये सामूहिक निर्णय होते हैं, जो सही समय पर भारतीय क्रिकेट के हित में लिए जाते हैं. जब समय आएगा, बोर्ड सोच-समझकर फैसला लेगा.”

फिलहाल, रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्थिरता बनाए रखने के लिए अजीत आगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. यह कदम अगले वनडे वर्ल्ड कप चक्र में टीम की स्थिरता बनाए रखने की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. आगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है. अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच, उनके नेतृत्व में चुनी गई भारतीय टीमों ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई और तीन खिताब जीते, जिनमें दो टी20 वर्ल्ड कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. ऐसे नतीजों के चलते उनका कार्यकाल आगे बढ़ना लगभग तय था.

एक वरिष्ठ BCCI सूत्र ने बताया, “आगरकर ने खुद विस्तार की मांग नहीं की. एक चयनकर्ता जूनियर या सीनियर चयन समिति में चार साल तक काम कर सकता है. दोनों समितियों में कुल मिलाकर पांच साल तक. इसलिए अजीत का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा रहा है, न कि विस्तार दिया जा रहा है.”

आगरकर के कार्यकाल को साहसिक और कई बार कठिन फैसलों के लिए भी जाना जाता है. चयन पैनल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की टेस्ट से रिटायरमेंट देखी. वहीं सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी धीरे-धीरे टीम से बाहर किया गया. एक और बड़े फैसले में, समिति ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया और फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका दिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article