Last Updated:
Ben Stokes announced retirement: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए स्टोक्स का एक वीडियो शेयर किया है.
बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान.
नई दिल्ली. इंग्लैंड की जर्सी में दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट स्टोक्स के करियर का आखिरी मुकाबला है. जी हां, टेस्ट टीम के कप्तान स्टोक्स ने बीच मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. चौथे दिन के खेल के दौरान स्टोक्स के गेंदबाजी स्पेल के दौरान यह जानकारी सामने आई, जब इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी पुष्टि की. वीडियो में स्टोक्स ड्रेसिंग रूम में अपने इस फैसले के बारे में टीममेट्स को बता रहे हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया पोस्ट
दरअसल, दिन का खेल शुरू होने से पहले स्टोक्स ने अपने इस फैसले के बारे में साथी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बताया. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है. बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और लीजेंड रहे हैं, जिसकी टीम कभी उम्मीद कर सकती थी. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके रिटायरमेंट के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं. इंग्लैंड अब कभी वैसा नहीं रहेगा.’
One of England’s all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.


