7.1 C
Munich

Bengal New CM LIVE | Amit Shah West Bengal Visit | Bengal BJP Legislature Meeting Today | अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में, 4 बजे BJP MLAs के साथ बैठक

Must read


Last Updated:

Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच नई सरकार के गठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 8 मई 2026 शुक्रवार को प्रदेश पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि वे भाजपा के नवनिर्व…और पढ़ें

Zoom

Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 8 मई 2026 को कोलकाता पहुंच रहे हैं. वे भाजपा के नवनिर्वाचित नए विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. (फाइल फोटो/Reuters)

Bengal New CM LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है. चुनाव के बाद प्रदेश के कई हिस्‍सों से हिंसक टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. मुख्‍यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल बीजेपी के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी के निकट सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्‍या ने माहौल को और गरमा दिया है. इन सबके बीच बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की संभावित पहली सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पार्टी का नया मंत्रिमंडल अनुभवी नेताओं और राजनीति में नए चेहरों का मिश्रण हो सकता है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदारों में माने जा रहे हैं. भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को कोलकाता में होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है. इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे. चुनाव में जीत के बाद अमित शाह पहली बार बंगाल पहुंच रहे हैं.

अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे और बैठक से पहले राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रारंभिक चर्चा करेंगे. शाम 4 बजे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ औपचारिक बैठक होगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व इस बार सरकार और संगठन दोनों में वैचारिक प्रतिबद्धता तथा संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता देना चाहता है. भाजपा के संभावित मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है. ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें पहली बार विधायक बनीं रत्ना देबनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की मां हैं. इसके अलावा भारत सेवाश्रम संघ के संत रहे उत्पल महाराज, पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार और पूर्व एनएसजी कमांडो दिपांजन चक्रवर्ती भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं. भाजपा इन चेहरों के जरिए सामाजिक और भावनात्मक संदेश देने की कोशिश कर सकती है.

कौन बनेंगे स्‍पीकर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माणिकतला से विधायक तपस रॉय को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार हो रहा है. वहीं पार्टी महिला नेतृत्व को भी आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है और एक महिला विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सभी नाम चर्चा के स्तर पर हैं और अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा. भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच हाल में हुई समन्वय बैठकों में वैचारिक एकरूपता पर विशेष जोर दिया गया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन नेताओं का लंबे समय से संघ परिवार से जुड़ाव रहा है, उन्हें सरकार और संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्य में मजबूत वैचारिक आधार और जमीनी संगठन दोनों की जरूरत होगी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article