10.6 C
Munich

Budh Asta 2026: मई महीने के पहले दिन बुध होंगे अस्त, 4 राशियों पर 27 दिनों तक मंडराएगा संकट, जानें उपाय

Must read


Last Updated:

Budh Asta 2026: मई के आगमन के साथ ही बुध ग्रह अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है, लेकिन 1 मई 2026 को इनके अस्त होने से कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, खासतौर पर चार राशियों को सतर्क रहकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.

उज्जैन. ग्रहों के राजकुमार बुध का अस्त होना ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है. इसी प्रकार 1 मई को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त हो जाएंगे. इस परिवर्तन का प्रभाव लगभग 27 दिनों तक देखने को मिलेगा, जिससे बुध की स्थिति बेहद कमजोर मानी जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, वाणी, तर्क और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इनके अस्त होने का असर सीधे हमारे सोचने के तरीके और संवाद शैली पर पड़ता है. इस दौरान भ्रम, असमंजस और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे छोटे-छोटे निर्णय भी कठिन लगने लगते हैं.

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जहां जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं. ऐसे में धैर्य, सतर्कता और समझदारी के साथ हर कदम उठाना जरूरी होगा, ताकि नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके और स्थिति को संतुलित बनाए रखा जा सके.

तीन राशियों को होगा नुकसान
मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का अस्त होना, इस राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा लाने वाला है. इस समय मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, जिससे उदासी या बेचैनी महसूस हो सकती है. घर-परिवार का माहौल भी सामान्य से अलग रह सकता है. कार्यस्थल पर काम में मन कम लगेगा और जिम्मेदारियां बोझ जैसी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में यदि किसी से बहस या मतभेद की स्थिति बने तो उसे शांतिपूर्वक टालना ही बेहतर रहेगा

कन्या- इस राशि के जातक के लिए बुध ग्रह का अस्त होना काफ़ी नुकसान दायक रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर दबाव या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. साथ ही सेहत को लेकर भी सावधान रहें और किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें. इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है. रुके कामों की वजह से चिंता बढ़ सकती है.

वृश्चिक- इस राशि के जातक के लिए बुध ग्रह का अस्त होना थोड़ा कठिन समय ला सकता है. इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी रहेगा. अचानक खर्च बढ़ने से बजट भी प्रभावित हो सकता है. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना बन सकती है.

मीन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का अस्त होना इस राशि के जातक के लिए बड़ा ही मध्यम परिणाम लाएगा. कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में न आने से निराशा बनी रहेगी. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. संतान से कोई परेशानी हो सकती

जरूर करें यह उपाय मिलेगी राहत
बुध ग्रह के अस्त होने पर अशुभ परिणाम इन चार राशि को होंगे. इसलिए इन राशि के जातक को चाहिए कि भगवान गणेश की पूजा रोजाना करें. और उनके पिर्य मंत्रो का जाप करें. साथ ही रोजाना 108 बार ‘ॐ बुधाय नमः’ का जाप करें. बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी वस्तुओं का दान करें. जिससे मानसिक शांति और कष्टों का निवारण हो सके.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article