1.6 C
Munich

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार? cbse.gov.in पर नजर लगाए बैठे हैं 18 लाख से ज्यादा छात्र

Must read


Last Updated:

CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. पहले 30 अप्रैल को सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सीबीएस…और पढ़ें

Zoom

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थीं. उसके बाद से ही सभी सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड ने सरकारी रिजल्ट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम की सूचना देगा.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in में से किसी पर भी जाएं.

2- होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.

4- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स धीमी हो सकती हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे इन 3 ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर चेक कर सकते हैं:

  1. cbse.gov.in
  2. results.cbse.nic.in
  3. cbseresults.nic.in
  4. digilocker.gov.in

CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे कब तक जारी होंगे?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई आमतौर पर 12वीं के परिणाम मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित करता है. इस साल सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे अप्रैल में ही घोषित कर दिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, 12वीं के नतीजे मई 2026 के दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है. बोर्ड ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (On-Screen Marking) का इस्तेमाल किया है, जिससे सरकारी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया काफी तेज हुई है. वर्तमान में डेटा वेरिफिकेशन और फाइनल कंपाइलेशन का काम चल रहा है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच लाइव किए जाते हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article