Last Updated:
CBSE Result 2026: यूपी की रहने वाली अनुष्का वर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.6 प्रतिशत नंबर लाकर परिवार के साथ जिले का नाम भी रौशन किया है. सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रौशन करने वाली एडीजे की टॉपर बेटी अनुष्का वर्मा का बुलंदशहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. आइए उनकी सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.
अनुष्का वर्मा और उनका परिवार
बुलंदशहर: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें देश के कई होनहारों ने बाजी मारी है. उत्तर प्रदेश में भी कई छात्र-छात्राओं ने इस एग्जाम में टॉप किया है. उन्हीं में से एक हैं बुलंदशहर की बेटी अनुष्का वर्मा, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.6 प्रतिशत नंबर लाकर परिवार के साथ जिले का नाम भी रौशन किया है. आइए उनकी सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रौशन करने वाली एडीजे की टॉपर बेटी अनुष्का वर्मा का बुलंदशहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ अनुष्का का अभिनंदन किया और उसकी सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से माता-पिता का नाम रौशन किया है. अनुष्का के माता-पिता बेटी की इस सफलता से काफी खुश हैं.
पिता की तरह जज बनने का सपना
बुलंदशहर में एडीजे के पद पर तैनात जज ओमप्रकाश वर्मा की बेटी अनुष्का वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. अनुष्का की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. अपनी सफलता के पीछे माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को श्रेय देते हुए अनुष्का ने कहा कि उनका सपना भी अपने पिता की तरह जज बनने का है.
तीन बहनों में सबसे छोटी
अनुष्का ने कहा कि वह पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक सेवा में जाना चाहती हैं. अनुष्का ने बताया कि वह अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं और शुरू से ही पढ़ाई को लेकर अनुशासित रही हैं. उन्होंने कहा कि अब वह एलएलबी की पढ़ाई करेंगी और इसके बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर न्यायिक सेवा में जाने का प्रयास करेंगी.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


