24.9 C
Munich

CUET UG 2026: 35 शिफ्ट, 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, 1 दिन में कितने पेपर दे सकते हैं?

Must read


Last Updated:

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए 15.68 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इनके लिए सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. इस बार एक दिन में अधिकतम 3 पेपर ही होंगे और अभ्यर्थी को केवल एक शिफ्ट में जाना होगा. जानिए परीक्षा का नया ABC फॉर्मूला और सीयूईटी यूजी 2026 टाइमिंग से जुड़ी हर जानकारी.

Zoom

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से शुरू होगी

नई दिल्ली (CUET UG 2026). सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू होगी. इसके जरिए देश के 241 उच्च शिक्षा संस्थानों के यूजी कोर्स में एडमिशन मिलेगा. सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी 15,68,763 उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 में उम्मीदवारों के परीक्षा शहर, राज्य और उनकी पर्सनल डेटशीट से जुड़ी हर जानकारी दी गई है.

सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 जारी होते ही कुछ अभ्यर्थी कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं. एक ही शिफ्ट में कई पेपर और उनकी टाइमिंग को लेकर कई उम्मीदवार असमंजस में हैं. एनटीए ने इस बार परीक्षा के फॉर्मूले में बड़े बदलाव किए हैं. इससे उम्मीदवारों को पिछले सालों की तरह एक ही दिन में 4-5 पेपर का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. इस बार अधिकतम 3 पेपर का नियम और निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया को समझना जरूरी है. समझिए सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का पूरा गणित.

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप में क्या है?

सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप में सबसे ऊपर एप्लिकेशन नंबर, नाम और पिता का नाम दिया गया है. इसके ठीक नीचे परीक्षा के शहर और राज्य की जानकारी है. उम्मीदवार को यह तो पता चल गया है कि उसकी परीक्षा कानपुर या जयपुर जैसे किस शहर में है, लेकिन परीक्षा केंद्र का सटीक पता एडमिट कार्ड आने पर ही चलेगा. सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे.

सीयूईटी यूजी परीक्षा कितने बजे होगी?

सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच होगी. हर दिन दो शिफ्ट होंगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 से 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक

इस बार एक उम्मीदवार को एक दिन में अधिकतम 3 पेपर ही देने होंगे. खास बात है कि अभ्यर्थी को एक दिन में केवल एक ही शिफ्ट में सेंटर जाना होगा. ऐसा नहीं होगा कि सुबह की परीक्षा देकर अभ्यर्थी को शाम को फिर सेंटर जाना पड़े.

सीयूईटी यूजी में दे सकते हैं 5 विषयों की परीक्षा

एनबीटी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 55% उम्मीदवारों ने 5 विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है. वहीं, 23% ने 4 और लगभग 19% ने 3 विषय चुने हैं. अगर किसी उम्मीदवार के पास 5 विषय हैं तो उसे किसी एक दिन सुबह या शाम की शिफ्ट में 3 घंटे की परीक्षा देनी होगी (अधिकतम 3 पेपर). बचे हुए दो पेपर उसे किसी दूसरे दिन की शिफ्ट में देने होंगे.

सीयूईटी यूजी में कंप्यूटर स्क्रीन कैसे काम करेगी?

कई उम्मीदवार कंफ्यूज्ड हैं कि अगर 9-12 की शिफ्ट में तीन पेपर हैं तो कौन सा पेपर कब शुरू होगा? एनटीए अधिकारी के मुताबिक, कंप्यूटर स्क्रीन पर तीनों विषयों के विकल्प दिखेंगे. यह उम्मीदवार की मर्जी है कि वह पहले कौन सा पेपर हल करना चाहता है. जैसे ही आप किसी विषय पर क्लिक करेंगे, उसका 1 घंटे का टाइमर शुरू हो जाएगा. वह समय पूरा होते ही वह विंडो बंद हो जाएगी और आप दूसरा विषय चुन सकेंगे (एनबीटी में छपी रिपोर्ट के अनुसार).

सीयूईटी यूजी 2026 मार्किंग स्कीम

सीयूईटी यूजी परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर-बेस्ड (CBT) मोड में होगी.

  • सही जवाब: +5 नंबर.
  • गलत जवाब: -1 नंबर (निगेटिव मार्किंग).

हर पेपर में 50 सवाल होंगे, जिन्हें हल करना अनिवार्य है. इस बार सीयूईटी यूजी परीक्षा लगभग 35 शिफ्ट में खत्म होगी.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article