13.4 C
Munich

Delhi NCR Summer Vacation 2026: दिल्ली-एनसीआर में समर वेकेशन का काउंटडाउन शुरू, कब बंद होंगे स्कूल?

Must read


Last Updated:

Delhi NCR Summer Vacation 2026: दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी के बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स समर वेकेशन पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने भी दिल्ली-एनसीआर के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के स्कूलों का पूरा हॉलिडे कैलेंडर.

Zoom

Delhi NCR Summer Vacation 2026: दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच बच्चे स्कूल जाकर परेशान हो रहे हैं

नई दिल्ली (Delhi NCR Summer Vacation 2026). अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और दिल्ली-एनसीआर में सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. चिलचिलाती धूप और लू के बीच अब बच्चों से लेकर उनके माता-पिता तक, हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है- स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं? हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम वाले समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आमतौर पर मई के मध्य से स्कूलों में ताले लटकने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार भीषण गर्मी का पूर्वानुमान देखते हुए शिक्षा विभाग कुछ बदलाव भी कर सकता है. दिल्ली सरकार और एनसीआर के जिला प्रशासन ने छुट्टियों का प्लान तैयार कर लिया है. जहां कुछ निजी स्कूलों ने पहले ही समर वेकेशन की तारीखें घोषित कर दी हैं, वहीं सरकारी स्कूलों के लिए ऑफिशियल गाइडलाइंस का इंतजार है. प्रचंड गर्मी के अलर्ट के बीच जानिए, दिल्ली एनसीआर में समर वेकेशन कब से शुरू होगी.

दिल्ली-एनसीआर समर वेकेशन 2026: कब से बंद होंगे स्कूल?

दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आमतौर पर 11 मई से 30 जून के बीच गर्मी की छुट्टियां रहती हैं. साल 2026 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार भी 15 मई के आस-पास से समर वेकेशन शुरू होने की पूरी संभावना है. हालांकि, छोटे बच्चों (नर्सरी से पांचवीं) के लिए समर वेकेशन थोड़ी जल्दी यानी मई के पहले हफ्ते से भी शुरू की जा सकती हैं.

नोएडा और गाजियाबाद का क्या है हाल?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के इन दोनों शहरों में स्कूलों की छुट्टियां जिला मजिस्ट्रेट (DM) के आदेश पर निर्भर करती हैं. यूपी के ज्यादातर स्कूलों में 20 मई 2026 के बाद से छुट्टियां घोषित की जाती हैं. हालांकि अगर पारा 45 डिग्री के पार जाता है तो स्कूलों के समय में बदलाव या समय से पहले छुट्टियों का ऐलान भी हो सकता है. इस स्थिति में स्कूलों की तरफ से सर्कुलर जारी किया जाएगा.

गुरुग्राम और फरीदाबाद का कैलेंडर

हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक, राज्य के स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं. लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद के बड़े प्राइवेट स्कूल अक्सर मई के आखिरी हफ्ते से ही बच्चों को छुट्टी दे देते हैं. इस बार भी यही ट्रेंड रहने की उम्मीद है. वैसे भी इस साल पिछले सालों की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो इस साल मई और जून में गर्मी पिछले सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ऐसे में शिक्षा विभाग स्कूलों को सख्त निर्देश दे सकता है कि वे आउटडोर एक्टिविटीज बंद करें और बच्चों को दोपहर की धूप से बचाएं. अगर गर्मी ज्यादा बढ़ती है तो दिल्ली सरकार ‘अर्ली समर वेकेशन’ या कुछ दिनों तक ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी चुन सकती है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article