5.4 C
Munich

Gujarat Local Body Election 2026 LIVE | Gujarat Sthaniya Nikay Chunav Matdaan | गुजरात में सत्‍ता के सेमीफाइनल के लिए वोटिंग शुरू

Must read


Last Updated:

Gujarat Local Body Election 2026 LIVE: गुजरात में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले स्‍थानीय निकाय चुनाव को असेंबली इलेक्‍शन से पहले का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है. यह चुनाव सत्‍तारूढ़ …और पढ़ें

Zoom

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है.

Gujarat Local Body Election 2026 LIVE: गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकायों के लिए रविवार 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्‍य मतदाताद शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे. राज्य की 15 महानगर पालिकाओं, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की कुल 10005 सीटों में से 736 पर निर्विरोध चयन के बाद शेष 9,263 सीटों पर चुनावी जंग हो रही है. इन सभी सीटों के लिए कुल 25,537 उम्मीदवारों का भविष्य EVM में कैद होगा. इसके साथ-साथ 11 नगर पालिकाओं की रिक्त सीटों पर उपचुनाव भी आयोजित किए जा रहे हैं. राज्य चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की सहायता के लिए विशेष टीमें मौजूद रहेगी. इसके अलावा हीट-वेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी मुस्तैद रखा गया है.

गुजरात में आयोजित हो रहे स्थानीय निकायों के चुनावों में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के कई शीर्ष नेता विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारनपुरा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे अंकुर क्रॉस रोड स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के पास सब-ज़ोनल ऑफिस में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अहमदाबाद के शिलज क्षेत्र में और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सूरत में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

सीएम भूपेंद्र पटेल भी करेंगे मतदान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मत देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे. इन दिग्गजों के अलावा राज्य के अधिकांश सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी स्थानीय स्तर पर आज होने वाले इस मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं. चुनाव को देखते तमाम तरह की व्‍यवस्‍थाएं करने की बात कही गई है. सुरक्षा पर खास ध्‍यान दिया गया है.

Gujarat Local Body Election LIVE: रिजल्‍ट से पहले भाजपा के खाते में 717 सीटें

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव लाइव: मतदान से पहले भाजपा के खाते में 717 सीटें आ चुकी हैं. वहीं, कांग्रेस को 12 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं. मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, जबकि आम आदमी पार्टी और AIMIM भी कई जगहों पर चुनौती दे रही हैं. कई सीटों पर त्रिकोणीय और बहुकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा. इस बार 9 नई महानगरपालिकाओं और 7 नई नगरपालिकाओं में पहली बार चुनाव हो होगा. इसके अलावा OBC आरक्षण के संशोधित नियमों और SIR प्रक्रिया के बाद पहली बार वोटिंग होगी. विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती और स्थानीय प्रशासनिक ढांचे पर इन चुनावों का सीधा असर होगा.

Gujarat Local Body Election LIVE: 48450 मतदान केंद्रों पर चल रही वोटिंग

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव लाइव: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 48,450 मतदान केंद्र बनाए हैं. इसमें से 14,275 बूथ को संवेदनशील और 2,196 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं. चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उपद्रव एवं धांधली करने वालों के लिए चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं.

Gujarat Local Body Election LIVE: स्‍टैंडबाय पर मेडिकल टीमें

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव लाइव: भीषण गर्मी को देखते हुए गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनावों के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. डिस्पैचिंग और रिसीविंग सेंटरों पर मेडिकल टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है और सिविल अस्पतालों सहित स्वास्थ्य केंद्रों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार अभियान शांत होते ही प्रत्याशियों ने अंतिम चरण का प्रचार अभियान तेज कर दिया था. घर-घर संपर्क, छोटे-छोटे समूहों में बैठकें और व्यक्तिगत अनुनय-विनय के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया. खास बात यह है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान गांधीनगर में आचार संहिता के उल्लंघन की एक भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जो व्यवस्था के लिए राहत और राजनीतिक रूप से आश्चर्यजनक स्थिति मानी जा रही है.

Gujarat Local Body Election LIVE: गांधीनगर में 399 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का आज होगा फैसला

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव लाइव: गांधीनगर में सुचारू मतदान के लिए 106 जोनल अधिकारियों को तैनात किया गया है, जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक जोनल अधिकारियों को भी तैनात किया गया है. इस बार मतदान के दौरान व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीषण गर्मी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की है. जिले के सभी 892 मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है, प्रत्येक स्टेशन पर दो सदस्यीय मेडिकल टीम ओआरएस, ग्लूकोज और प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ मौजूद है.

Gujarat Local Body Election LIVE: गांधीनगर में 399 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का आज होगा फैसला

गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव लाइव: गांधीनगर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई. गांधीनगर जिला पंचायत, तीन तालुका पंचायत और दो नगर पालिकाओं की कुल 163 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 399 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. यह चुनाव राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे आगामी विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. चुनाव से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी थी. जिले के कुल 892 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और मतदान कर्मियों को सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया था. इसके लिए 108 रूट तय कर एसटी की 108 बसों द्वारा पूरे लॉजिस्टिक्स सिस्टम का प्रबंधन किया गया. प्रत्येक रूट पर सुचारू मार्गदर्शन के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गये थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article