18.5 C
Munich

Gujarat Nikay Chunav Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में ओवैसी की AIMIM की जोरदार एंट्री, कांग्रेस को करारा झटका

Must read


Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही नतीजों की तस्वीर और साफ होती जा रही है. अब तक आए नतीजों और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए विपक्ष को काफी पीछे छोड़ दिया है. दोपहर करीब 1 बजे तक कुल 9,992 सीटों में से 3,594 सीटों के परिणाम और रुझान सामने आ चुके हैं. इनमें बीजेपी ने 2,951 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है. कांग्रेस 474 सीटों पर सिमटी हुई नजर आ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों और निर्दलीयों को 169 सीटें मिली हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि राज्यभर में बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.

महानगरपालिका चुनाव नतीजों की बात करें तो यहां भी बीजेपी का दबदबा कायम है. 1,044 सीटों में से 607 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी ने 507 सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस को यहां महज 32 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें गई हैं. वहीं नगरपालिकाओं में भी बीजेपी को जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है. 2,624 सीटों में से 1,379 सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, जिनमें बीजेपी ने 1,131 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 202 सीटें मिली हैं, जबकि आप सहित अन्य उम्मीदवार 46 सीटों पर जीत हासिल कर पाए हैं.

जिला पंचायतों में 34 इकाइयों की 1,090 सीटों में से 309 सीटों के नतीजे सामने आए हैं. यहां बीजेपी 260 सीटों पर आगे या जीत की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर और अन्य 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर भी तस्वीर लगभग यही है. 5,234 सीटों में से 1,320 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें बीजेपी ने 1,007 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस 214 सीटों पर है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 99 सीटें मिली हैं.

कुल मिलाकर अब तक के नतीजे संकेत दे रहे हैं कि गुजरात में बीजेपी ने शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अपना दबदबा कायम रखा है. जैसे-जैसे बाकी सीटों के परिणाम सामने आएंगे, स्थिति और स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल के रुझान बीजेपी के पक्ष में एकतरफा माहौल दिखा रहे हैं.

मतदान प्रतिशत के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस बार ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा उत्साह देखने को मिला. नगर निगमों में जहां मतदान 49.02 प्रतिशत रहा, वहीं नगर पालिकाओं में यह 59.50 प्रतिशत दर्ज किया गया. उप-चुनाव वाले नगर निगमों में 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जिला पंचायतों में 61.69 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.38 प्रतिशत मतदान ने ग्रामीण भागीदारी को मजबूत संकेत दिया है.

गुजरात निकाय चुनाव परिणाम LIVE: सूरत में पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी और कांग्रेस कैंडिडेट भिड़े

सूरत में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान तनाव बढ़ गया. वार्ड नंबर 18 में भाजपा के जीते उम्मीदवार और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक पहुंच गया. घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जीत के बाद जश्न और आरोपों को लेकर बहस शुरू हुई थी. पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में लिया. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में आप को मिली संजीवनी, नर्मदा में हासिल की बड़ी जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने नर्मदा जिला पंचायत की सत्ता हासिल कर बड़ी राजनीतिक बढ़त दर्ज की है. इस जीत को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जाता रहा है.

नर्मदा जिले के साथ-साथ डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की तीनों तालुका पंचायतों में भी आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है. इस जीत के बाद पार्टी नेता चैतर वसावा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ पार्टी की नहीं बल्कि जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्ता, पैसा और अहंकार का दबाव था, जबकि दूसरी तरफ उनकी पार्टी जनता के काम और भरोसे के साथ मैदान में उतरी थी.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: नर्मदा जिला पंचायत में आप का कब्जा, डेडियापाड़ा में बड़ी जीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में आम आदमी पार्टी ने नर्मदा जिले की जिला पंचायत में सत्ता हासिल कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की तीनों तालुका पंचायतों में भी पार्टी ने जीत दर्ज की. इस सफलता के बाद चैतर वासावा ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. उन्होंने कहा एक तरफ सत्ता, धन और अहंकार था, दूसरी तरफ जनता के काम और भरोसे की ताकत थी, जिसने यह परिणाम दिया.

गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: वापी में भाजपा की बड़ी जीत, मतगणना पर सीएम-डिप्टी सीएम की पैनी नजर

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच भाजपा ने शुरुआती दौर में ही मजबूत बढ़त बना ली है. सबसे बड़ी खबर वापी नगर निगम से आई, जहां भाजपा ने साफ जीत दर्ज कर बहुमत के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया. पूरे राज्य में चल रही गिनती पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी लगातार नजर बनाए हुए हैं, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि पार्टी इस जीत को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है.

मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा का प्रदर्शन कई स्तरों पर प्रभावी दिख रहा है. बायड नगरपालिका में पार्टी ने सभी 24 सीटों पर कब्जा कर लिया, जिनमें बड़ी संख्या निर्विरोध रही. ऊना नगरपालिका में भी भाजपा ने 36 में से बहुमत पार करते हुए विपक्ष को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया. पाद्रा नगर पालिका में भी भाजपा ने बढ़त बनाए रखते हुए बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस सीमित सीटों पर सिमटती नजर आई.

तालुका पंचायतों और जिला पंचायतों के आंकड़े भी भाजपा के पक्ष में झुके हुए हैं. सैकड़ों सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत साबित की है. नगर पालिकाओं और नगर निगमों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिख रहा है, जहां कांग्रेस को बेहद सीमित सफलता मिली है.

इन चुनावों में कुल 15 नगर निगम, 84 नगर पालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें शामिल रहीं. वोटिंग प्रतिशत भी संतुलित रहा, जिससे यह साफ है कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है, जो दिन के अंत तक सामने आने की उम्मीद है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live Updates: गुजरात के सिंघम की निकाय चुनाव में हुई हार

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गुजरात में ‘सिंघम’ की छवि वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार मनोज निनामा को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने अरावली जिले की सबसे चर्चित ओड सीट से चुनाव लड़ा था. भाजपा के मनोज निनामा को 2700 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है.

Surat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: सूरत में AAP का सूपड़ा साफ, 27 से सीधा शून्य पर पहुंची

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब ​​दिख रहा है. पिछले साल 27 सीटें जीतने वाली आप अभी तक यहां से अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. दोपहर 1 बजे तक आए नतीजों में भाजपा 43 सीटों के साथ आगे चल रही है और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है.

Vadodara Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: वडोदरा नगर निगम में 30 में से 25 सीटों पर बीजेपी की जीत, चार पर अटकी कांग्रेस

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात में वडोदरा नगर निगम की 76 सीटों में से 30 के नतीजे सामने आ चुके हैं. इनमें से 25 सीटों पर बीजेपी का कमल खिला है, जबकि कांग्रेस के हाथ में चार सीटें आती दिख रही हैं, वहीं एक सीट अन्य के खाते में दिख रही है.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में ओवैसी की AIMIM की जोरदार एंट्री

Gujarat Panchayat Election Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जबरदस्त एंट्री की है. यहां दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट में एआईएमआईएम के उम्मीदवार ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को हराकर जीत दर्ज की है. वहीं सिद्धपुर पंथक में पहली बार एआईएमआईएम का खाता खुला है. अब्बास अलीमद असामी को 1877 वोटों से दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट का विजेता घोषित किया गया है.

Surat Nikay Chunav Result Live Updates: सूरत में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस-आप हो गई साफ

Gujarat Panchayat Election Result Live Updates: सूरत के ओलपाड में बीजेपी ने एक बार फिर क्लीन स्वीप किया है. यहां जिला पंचायत की सभी 5 सीटों और तालुका की 24 सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया है. ओलपाड तालुका में कांग्रेस और आम आदमी की करारी हार हुई है.

Gujarat Panchayat Election Result Live Updates: भेसन सीट पर बीजेपी को आप ने दिया बड़ा झटका, अहमदाबाद में जीती कांग्रेस

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: भेसन जिला पंचायत सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां से चुनाव लड़ से बीजेपी के पूर्व विधायक भूपत भयानी 1700 वोटों से हार गए हैं. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश रूपारेलिया जीत गए हैं. वहीं दूसरी तरफ अहमदाबाद के बहरामपुरा वार्ड 35 में कांग्रेस पैनल विजयी रहा है. इसके अलावा कांग्रेस ने केसार्डी सीट पर भी जीत दर्ज की है.

Gujarat Nagar Palika Chunav Result Live Updates: महानगरपालिका की 228 में से 212 पर बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस को 14 सीटों पर संतोष

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात के महानगरपालिका चुनाव नतीजों की बात करें तो कुल 1,044 सीटों में से 228 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. इनमें बीजेपी ने 212 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जबकि 2 सीटों पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

Kheda Nagar Palika Elections Results: गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री, खेड़ा में दर्ज की जीत

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एंट्री मार ली है. यहां खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की.

Surat Nikay Chunav Parinam Live Updates: सूरत में साफ हुई, बीजेपी का दबदबा

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: सूरत के वार्ड नंबर चार, कपोदरा में भाजपा के चारों उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यह सीट जीती थी. इसके अलावा, सूरत जिले के बरदोली नगरपालिका के बीएबीएस स्कूल में मतगणना शुरू हो गई है. बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. सूरत ग्रामीण के अरेठ तालुका पंचायत में भाजपा ने चार सीटें जीती हैं. भाजपा ने अरेठ, करावली, झाब और खोदंबा सीटें जीती हैं.

Gujarat Nagar Palika Election Result: सुरेंद्रनगर जिले में बीजेपी का दबदबा

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: सुरेंद्रनगर जिले की पटड़ी नगरपालिका में 6 वार्डों की सभी 24 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं. इनमें से 18 सीटें पहले ही भाजपा निर्विरोध जीत चुकी थी. इसके अलावा, बारडोली नगरपालिका के वार्ड संख्या 2 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

Ahmedabad Rajkot Nagar Nigam Chunav Result: अहमदाबाद की 25 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस ने राजकोट में जीत हासिल की

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है. उधर राजकोट के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. पिछली बार वार्ड नंबर 16 में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गिरसोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली में आप की धमक

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: आम आदमी पार्टी ने स्थानीय निकायों चुनावों में अपना खाता खोल लिया है. AAP ने गिर सोमनाथ तालुका पंचायत सीट पर 18 और 1 सीट जीती है. वहीं जूनागढ़ के मालियाहाटीना के अमरापुर तालुका पंचायत में तीन सीटें अपने नाम कीं. इसके अलावा AAP के दकुभाई गजीपारा ने अमरेली के बगसारा तालुका पंचायत सीट जीती है.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: सावली नगरपालिका वार्ड में भाजपा की जीत, बोटाद में कांग्रेस का खाता खुला

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: वडोदरा के सावली नगरपालिका के वार्ड 1 में भाजपा ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही, खेड़ा के फागवेल तालुका पंचायत की दानादरा सीट से भाजपा की सोनलबेन पृथ्वीराज सिंह परमार ने भी जीत दर्ज की है. बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत की कपड़ियाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुई हैं. यहां अरुणबेन मेहुलभाई मेर ने जीत हासिल की है. इस अलावा बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में काउंटिंग शुरू होते ही कांग्रेस ने खूब किया बवाल

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: गुजरात में 15 नगर निगमों की 13 सीटों, 84 नगर निगमों, 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों और 11 रिक्त नगर निगमों में मतगणना शुरू हो गई है. इस बीच अंबाजी के दांता स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हंगामे के कारण मतगणना शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल छा गया.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: ग्राम पंचायत की बस दो सीटों पर ही निर्विरोध फैसला

गुजरात के ग्राम पंचायत चुनावों की बात करें तो यहां 5,234 सीटों में से केवल 2 सीटों पर ही निर्विरोध फैसला हो सका. यहां कुल 13,871 उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया, जो भारी टक्कर को दर्शाता है. इसके अलावा, 11 नगर पालिकाओं की 13 रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनावों में 4 सीटें निर्विरोध रहीं, जबकि 9 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 21 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई.

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: नगर निगम की 43, नगर पालिका की 84 सीटों पर निर्विरोध फैसला

Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: नगर निगमों की बात करें तो 15 नगर निगमों में 261 वार्डों की 1,044 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें से 43 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया. वहीं नगर पालिकाओं में 84 निकायों के 656 वार्डों की 2,624 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें 385 सीटें निर्विरोध रहीं. जिला पंचायतों में 34 इकाइयों के तहत 1,090 सीटों में से 52 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया, जबकि 1,038 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 3,059 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article