17.8 C
Munich

Harbhajan Singh Aam Aadmi Party: हरभजन सिंह ने फेंका ‘दूसरा’, अरविंद केजरीवाल क्लीन बोल्ड, राघव चड्ढा के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का किया ‘गेम ओवर’

Must read


होमखेलक्रिकेट

भज्जी ने फेंका ‘दूसरा’, केजरीवाल बोल्ड, राघव चड्ढा के साथ मिलकर छोड़ दी AAP

Last Updated:

Harbhajan Singh Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत हो चुकी है. राघव चड्ढा के नेतृत्व में पार्टी के 10 में से सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. खास बात ये है कि इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब से राज्य सभा सांसद रहे हरभजन सिंह का भी नाम है. चुनाव से पहले इसे आप के लिए ‘करारा’ झटका माना जा रहा है.

Zoom

राघव चड्ढा के साथ मिलकर हरभजन सिंह ने छोड़ी आप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पोस्टर ब्वॉय और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. 24 अप्रैल की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान किया. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद है. राघव चड्ढा की माने तो उन्हें मिलाकर कुल आठ सांसद आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी जिक्र किया. राघव की माने तो भज्जी भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. इसे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्तासीन ‘आप’ और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए करारा झटका माना जा रहा है.

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्य पार्टी छोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के अलावा राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी. राघव चड्ढा की माने तो हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं.

जवाब में आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आ चुकी है. अरविंद केजरीवाल के खास माने जाने वाले संजय सिंह ने सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल पर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के अच्छे काम को रोकने के लिए भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू हो गया है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article