19.8 C
Munich

Hardik Pandya fitness: हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस का सिरदर्द, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले बुरी खबर

Must read


होमखेलक्रिकेट

हार्दिक ने बढ़ाया MI का सिरदर्द, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले बुरी खबर

Last Updated:

Hardik Pandya Fitness Update: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का रविवार को होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है. मुंबई इंडियंस का ये मैच आरसीबी के साथ रायपुर में है. हार्दिक को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोट लगी, जिसके कारण वह गुजरात टाइटंस के सामने मैदान पर नहीं उतरे थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की थी.

Zoom

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि, टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों के कायम रखा है, लेकिन इसी बीच कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक बुरी खबर आ रही है. हार्दिक का आरसीबी के खिलाफ रायपुर में होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है. हार्दिक का एक बार फिर से फिटनेस असेसमेंट होगा और टीम के साथ फिलहाल वह ट्रेनिंग भी नहीं करेंगे. हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी, जिसके कारण वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरे थे.

इस सीजन में हार्दिक पांड्या ने दूसरा मैच मिस किया है. हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की थी.ऐसे में ये देखना होगा कि वह आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या फिर नहीं, क्योंकि मुंबई के लिए अब अपने बचे हुए मैचों में उसे हर हाल में जीत की जरूरत है. अगर टीम यहां से अपना लय भटकती है तो फिर उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

मुंबई के खिलाफ आरसीबी की होगी वापसी पर नजर

वहीं, दूसरी तरफ पिछले दो मैच में हार से वापसी के लिए बेताब आरसीबी को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में उसके बल्लेबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा. आरसीबी ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और अपने पहले चार मैच जीते थे. तब उसके लिए प्लेऑफ में प्रवेश महज एक औपचारिकता लग रहा था.

हालांकि, अब स्थिति बदल गई है. मौजूदा चैंपियन टीम अपने पिछले पांच मैचों में से तीन मैच हार गई है जिससे उसके समीकरण बिगड़ गए हैं. आरसीबी अभी 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है और वह प्लेऑफ में पहुंचने का मजबूत दावेदार है. अब जबकि टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है तब आरसीबी की लय गड़बड़ाना उसके लिए चिंता का विषय होगा.

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article