नई दिल्ली (HPBOSE 12th Result LIVE). हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज, 4 मई को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
HP Board Plus Two Result LIVE 2026: क्या आज ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगी?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल ‘प्रोविजनल’ होगी, जिसका इस्तेमाल कॉलेज में शुरुआती एडमिशन प्रक्रिया के लिए कर सकते हैं, लेकिन इसकी सत्यता मूल प्रति से ही मानी जाएगी.
HP Board 12th Result LIVE 2026: लड़कियों और लड़कों का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: पिछले कई सालों से हिमाचल प्रदेश में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है. इस साल भी एजुकेशन एक्सपर्ट्स की नजर इस जेंडर-वार गैप पर टिकी होगी.
HPBOSE 12th Result LIVE 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे पिछले साल कब आए थे?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: पिछले साल यानी 2025 में 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंत में आया था और पास प्रतिशत 79.74% रहा था. इस साल पेपर का कठिन स्तर देखते हुए इस आंकड़े में बदलाव की संभावना है.
HPBOSE 12th Result LIVE 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल बोर्ड के नियमों के अनुसार, स्टूडेंट्स को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल हैं.
Himachal Pradesh Board 12th Result 2026 LIVE: क्या हिमाचल प्रदेश बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी करेगा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड केवल पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के टॉप-10 मेधावी छात्रों की सूची (Merit List) भी जारी करेगा. इसमें हिमाचल प्रदेश बोर्ड टॉपर के मार्क्स, स्कूल का नाम और जिले का विवरण होगा.
HP Board Plus Two Result LIVE 2026: एक साथ आएंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स यानी तीनों संकायों के नतीजे एक ही समय पर जारी कर रहा है, जिससे सभी स्टूडेंट्स एक साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
HP Board 12th Result LIVE 2026: हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट एसएमएस से कैसे देखें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की स्पीड स्लो है, वहां के स्टूडेंट्स अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में HP12 Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेज दें. उनका स्कोरकार्ड उनके फोन पर मेसेज के रूप में आ जाएगा. हालांकि इस सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश बोर्ड के फाइनल अपडेट का इंतजार करें.
HP Board 12th Result LIVE 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अक्सर रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और शिक्षक एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो जाता है. इस स्थिति में स्टूडेंट्स कुछ समय इंतजार करें या ‘Results’ के वैकल्पिक पोर्टल का इस्तेमाल करें.
Himachal Pradesh Board 12th Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स अपने मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर ‘Education’ सेक्शन में HPBOSE सर्च करें और आधार कार्ड के जरिए लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं.
HPBOSE 12th Result LIVE 2026: रोल नंबर से ही देख पाएंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स के पास बोर्ड रोल नंबर होना जरूरी है. अगर किसी स्टूडेंट के पास एडमिट कार्ड नहीं है तो उन्हें तुरंत स्कूल से अपना रोल नंबर प्राप्त कर लेना चाहिए.
HP Board 12th Result LIVE 2026: सिर्फ इस वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक लाइव कर दिया जाएगा. वहां अपनी डिटेल्स भरकर स्टूडेंट्स मार्कशीट देख पाएंगे.
HPBOSE 12th Result LIVE 2026: 81 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को इंतजार
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा के तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के वार्षिक नतीजे घोषित कर बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला से 81,411 छात्रों के भविष्य का पिटारा खोलने जा रहा है. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा इन परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे, जो मार्च और अप्रैल में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर तैयार किए गए हैं. इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए पिछले साल के मुकाबले 13 दिन पहले ही परिणाम जारी करने का फैसला लिया है. बीते साल 17 मई को नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें 86,373 बच्चों ने परीक्षा दी थी और रिवीजन के बाद पास प्रतिशत 88.64 फीसदी रहा था.
HP Board Plus Two Result LIVE 2026: डिजिलॉकर पर हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं-
- DigiLocker वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें और अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- ‘डॉक्यूमेंट ढूंढें’ या ‘ब्राउज’ लिंक पर जाएं.
- Himachal Pradesh Board of School Education या HPBOSE सर्च करें.
- जो डॉक्यूमेंट आप देखना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें, जैसे ‘कक्षा X की मार्कशीट’ या ‘कक्षा XII की मार्कशीट’.
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन का साल और अपने एडमिट कार्ड की कोई भी जरूरी डिटेल एंटर करें.
- फिर डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में जाकर चेक कर लें.
HP Board 12th Result LIVE 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं परिणाम नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-
- HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें.
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘HPBOSE 10th Result 2026’ और ‘HPBOSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी डालें, फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें.
- इतना करते ही सरकारी रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करके सेव कर लें.
HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे कब आएंगे?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के अध्यक्ष आज सुबह 11:00 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे, जिसमें आधिकारिक तौर पर 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे.


