10.9 C
Munich

ICC Test Ranking: जसप्रीत बुमराह का दबदबा बरकरार… यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टॉप-10 में एंट्री

Must read


होमखेलक्रिकेट

जसप्रीत बुमराह का दबदबा बरकरार, यशस्वी और शुभमन गिल की टॉप 10 में एंट्री

Last Updated:

ICC Test Ranking: आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 879 अंकों के साथ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल आठवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर काबिज हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज 12वें और जडेजा-कुलदीप क्रमश: 14वें व 15वें स्थान पर हैं. भारतीय टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी.

Zoom

जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर बरकरार हैं.

दुबई. आईसीसी की ओर से जारी की गई लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर्स का जलवा देखने को मिला है. भले भारतीय टीम ने साल 2026 में अब तक लाल गेंद से कोई मुकाबला न खेला हो, लेकिन पिछले प्रदर्शनों के आधार पर भारतीय खिलाड़ियों ने शीर्ष पायदानों पर अपना कब्जा जमाए रखा है. विशेष रूप से, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज और गेंदबाजी आक्रमण के ‘अगुआ’ जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है.

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) वर्तमान में 879 अंकों के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं. उनकी गेंदबाजी में जो विविधता और धार है, उसका लोहा पूरी दुनिया मानती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2025 में खेली गई घरेलू सीरीज में बुमराह ने जो प्रदर्शन किया था, उसका लाभ उन्हें अब तक मिल रहा है. बुमराह न केवल नई गेंद के साथ खतरनाक हैं, बल्कि पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की उनकी कला उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग खड़ा करती है.

जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर बरकरार हैं.

गेंदबाजी की इस लिस्ट में अन्य भारतीयों की बात करें तो मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर मौजूद हैं. स्पिन जोड़ी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी टॉप-15 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं, जो क्रमशः 14वें और 15वें पायदान पर हैं. वहीं, विदेशी गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को रैंकिंग में फायदा हुआ है. स्टार्क अब दूसरे और कमिंस चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे पायदान पर मजबूती से टिके हैं.

यशस्वी और शुभमन भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के दो युवा सितारों, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने अपना दबदबा दिखाया है. यशस्वी जायसवाल 750 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं. यशस्वी ने पिछले एक साल में जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया है, उसने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है. वहीं, टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ कहे जाने वाले शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 730 अंकों के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं.

इन दोनों युवाओं का टॉप-10 में होना इस बात का संकेत है कि भारतीय बल्लेबाजी अब एक नए युग की ओर कदम बढ़ा रही है. हालांकि, इस सूची में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट 880 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. रूट की निरंतरता उन्हें आधुनिक युग का सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बनाती है. उनके बाद इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

टीम इंडिया का 2026 का सफर और आगामी चुनौतियां
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दृष्टिकोण से देखें तो भारतीय टीम के लिए यह साल अब तक शांत रहा है. 2026 में भारत ने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. टीम इंडिया ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज नवंबर 2025 में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी. उस सीरीज के बाद से खिलाड़ी मुख्य रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में व्यस्त रहे हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article