15 C
Munich

IND vs AFG: रोहित शर्मा को ड्रॉप करने वाले हैं सिलेक्टर्स! विराट कोहली की जगह पक्की, कुछ ही देर में टीम इंडिया का चयन

Must read


होमखेलक्रिकेट

रोहित को ड्रॉप करने वाले हैं सिलेक्टर्स! विराट की जगह पक्की, टीम सिलेक्शन कल

Last Updated:

India Vs Afghanistan Test and ODI Squads Announcement: आईपीएल के ठीक बाद छह जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा इंजरी के चलते टीम से बाहर रह सकते हैं जबकि विराट का तीनों वनडे मैच में खेलना तय है.

Zoom

रोहित शर्मा और विराट कोहली

गुवाहाटी: देश में आईपीएल का सीजन ऑन है. प्लेऑफ के बीच जारी घमासान के बीच बीसीसीआई की सीनियर मेंस टीम के सिलेक्टर्स एक अहम बैठक करने वाले हैं. 19 मई यानी मंगलवार को होने वाली इस मीटिंग में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है. सारी निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली सरीखे प्लेयर्स पर होंगी.

रोहित शर्मा नहीं विराट को मिलेगी टीम में जगह
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के कई मुकाबलों से बाहर रहे थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने केवल ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में बल्लेबाजी की थी. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें तभी टीम में शामिल करेंगे, जब वह पूरी तरह फिट होंगे. दूसरी ओर विराट कोहली एकबार फिर साबित कर रहे हैं कि क्यों वह अब भी देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है. विराट अगर इसी फॉर्म में रहे तो वह आरसीबी को ट्रॉफी भी डिफेंड करवा सकते हैं.

IND vs AFG: कब से शुरू होगी सीरीज, क्या है शेड्यूल?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, जबकि एक सप्ताह से भी कम समय के अंतराल पर 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे.

वनडे नहीं सिर्फ टेस्ट सीरीज खेलेंगे बुमराह?
बैठक में प्रीमियम इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष चर्चा होगी. इस बात की संभावना कम है कि जसप्रीत बुमराह को दोनों प्रारूपों के लिए चुना जाएगा, क्योंकि वनडे में उन्हें तुरंत खिलाने की कोई जल्दबाजी नहीं है. 50 ओवर का विश्व कप अभी काफी दूर है (अक्टूबर-नवंबर 2027). मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का मौजूदा आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article