24.1 C
Munich

IND vs AUS LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को हराओ, सेमीफाइनल का टिकट कटाओ

Must read


Last Updated:

IND vs AUS Women t20 world Cup 2026 Live match score: भारतीय टीम ‘अजेय’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के ‘मस्ट विन’ मैच में सामने है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम अगर जीत दर्ज करने …और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली.  भारत और और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगा. भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है. हारने पर भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगा.ऐसे में भारत के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है.

साउथ अफ्रीका को छोड़कर भारत ने इस टूर्नामेंट में खेले अपने सभी मैच जीते.  उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका से हार मिली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए भारत को पूरी ताकत झोंंकनी होगी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पर भारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

साल 2018 से खेले गए पिछले पांच टी20 वर्ल्ड कप संस्करणों में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का दबदबा इस कदर रहा है कि उन्होंने कुल 27 मैचों में से 24 मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की है. इस दौरान कंगारू टीम को पूरे टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ तीन मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा है, जिसमें से दो करारी शिकस्त उन्हें भारतीय टीम के हाथों मिली है, जो वैश्विक मंच पर ऑस्ट्रेलिया के इस अविश्वसनीय साम्राज्य को चुनौती देने की भारत की क्षमता को साफ दर्शाता है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ऐश गार्डनर, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गार्थ/मेगन शूट.

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: क्या हरमनप्रीत फॉर्म में वापसी करेंगी?

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026:  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए हरमनप्रीत अक्सर अहम खिलाड़ी रही हैं. इस टूर्नामेंट में वह अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. उन्होंने चार मैचों में 106.25 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 85 रन बनाए हैं. उन्होंने अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है. उन्हें उम्मीद होगी कि वह अपनी फॉर्म वापस पा लेंगी.

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए कैचिंग बनी चिंता का विषय

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: इस मैच से पहले भारत के लिए एक बड़ी चिंता उनकी कैचिंग है. क्योंकि ‘वुमन इन ब्लू’ ने टूर्नामेंट में अब तक 11 कैच छोड़े हैं, जिनमें से 7 कैच तो सिर्फ पिछले दो मैचों में ही छूटे. बांग्लादेश के खिलाफ तो वे बच गईं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: दीप्ति शर्मा इतिहास रचने से एक विकेट दूर

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने से बस एक विकेट दूर हैं. उम्मीद है कि वह आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर लेंगी. मौजूदा टूर्नामेंट में दीप्ति अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में कितने बजे शुरू होगा

IND W vs AUS W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच  आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस आधे घंंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा. भारतीय टीम को करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. हरमनप्रीत कौर की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ रही हैं. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. भारत के लिए इस मस्ट विन मैच के अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article