Last Updated:
India out of Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने साथ-साथ साउथ अफ्रीका को भी सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर.
नई दिल्ली. हर बार की तरह एक बार फिर भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया है. इंग्लैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर बाहर कर दिया. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को हर हार में जीतने था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम कामयाब नहीं हुई. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने साथ-साथ साउथ अफ्रीका को भी टॉप-4 का टिकट दिला दिया. अब टूर्नामेंट की चारों फाइनल टीमें सामने आ चुकी हैं. ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि ग्रुप-बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले दौर में पहुंची हैं.
भारत ने दिया था 171 रन का टारगेट
लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की. शेफाली 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए. मंधाना ने 37 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली.
Australia won by 6 wickets.
Thank you for all the support as our #T20WorldCup 2026 campaign draws to a close.


