5.4 C
Munich

Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को आखिरकार मिली जीत, दीप्ति शर्मा के पंजे ने साउथ अफ्रीको को किया पस्त

Must read


होमखेलक्रिकेट

लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति के पंजे से दक्षिण अफ्रीका पस्त

Last Updated:

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में तीन लगातार हार के बाद पहली जीत हासिल की. सीरीज गंवा चुकी टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया. 185 रन के जवाब में मेजबान टीम 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाई.

Zoom

दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को किया ध्वस्त

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार तीन हार के बाद भारतीय महिला टीम को अपनी पहली जीत मिली. अनुभवी दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपने टी20 करियर की पहली पांच विकेट झटके. इस शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने जोहान्सबर्ग में शनिवार, 25 अप्रैल को खेले गए चौथे महिला टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 14 रन से जीत दर्ज की. मेजबान पहले ही इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी थी. चौथे मुकाबला अपने नाम कर भारत ने सीरीज को 3-1 कर दिया है.

इस मैच में भी भारत को 185 रन पर रोककर अपनी जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी. दीप्ति (5/19) ने मिडिल ओवरों में अहम विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की रनचेज पर ब्रेक लगा दिया. मेजबान टीम 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाई.  दक्षिण अफ्रीका की ओर से सुने लूस (40) और ताजमिन ब्रिट्स (30) ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर चुनौती पेश की. लेकिन जैसे ही दीप्ति ने लूस को बोल्ड किया, भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article