9.4 C
Munich

Indian Army News| Indian Army Foils Infiltration in Poonch | एलओसी पर ‘काल की दीवार’! इंडियन आर्मी को चकम दे 300 मीटर अंदर घुसा आतंकी ढेर

Must read


होमताजा खबरदेश

इंडियन आर्मी ‘काल की दीवार’! एलओसी पार कर 300 मीटर अंदर घुसा आतंकी हुआ ढेर

Last Updated:

Indian Army News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है. मंगलवार शाम एलओसी पर भारतीय सीमा के 300 मीटर अंदर घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को सेना के मुस्तैद जवानों ने ढेर कर दिया. ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने बताया कि संदिग्ध हलचल देखते ही त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे घुसपैठ की यह कोशिश विफल हो गई. इलाके में अभी भी सेना का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है.

Zoom

घुसपैठ करने वाला आतंकी मारा गया.

Jammu Kashmir Terrorist Intruder Killed: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को करारा जवाब दिया है. मंगलवार को पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. एक घुसपैठिए की मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि यह आतंकी भारतीय सीमा के 300 मीटर अंदर तक घुस आया था, लेकिन सेना की पैनी नजर से बच नहीं सका.

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दी जानकारी

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी है. सेना के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास लगातार और कड़ी निगरानी की जा रही थी. इसी बीच मंगलवार शाम करीब 4 बजे, भारतीय सीमा के लगभग 300 मीटर अंदर कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई.

जवानों का क्विक एक्शन, एक आतंकी ढेर

संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुस्तैद जवानों ने बिना कोई देरी किए त्वरित कार्रवाई की. सेना के अचूक प्रहार ने घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से विफल कर दिया और एलओसी पर किसी भी तरह की सेंधमारी को रोक दिया. इस कार्रवाई में एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया गया.

सर्च ऑपरेशन जारी

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दुश्मनों को सख्त चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘नाइट्स हमेशा सतर्क खड़े हैं – घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम होगी. हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं (We Serve, We Protect)!’ फिलहाल सेना ने पूरे इलाके में अपना दबदबा बना लिया है और सेक्टर में ऑपरेशनल तैयारियों को उच्चतम स्तर (High Alert) पर रखा गया है. मारे गए घुसपैठिए के अन्य साथियों के छिपे होने की आशंका के चलते इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. भारतीय सेना सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. सूत्रों ने बताया कि संदेह है कि घुसपैठिया लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और मनकोट के बिचो चौकी के पास सीमा के इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article