16.4 C
Munich

IPL में सबसे ज्यादा एलिमिनेटर हारने वाली टीम कौन सी? RCB या SRH किसका नाम Playoffs की ऑल टाइम लिस्ट में टॉप पर

Must read


Last Updated:

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के इंडियन प्रीमियर लीग के एक और एलिमिनेटर से हारकर बाहर होना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार ने टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ दिया. 6 बार एलिमिनेटर खेलकर चार बार इसे गंवाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान के खिलाफ एलिमिनेटर हारकर आईपीएल 2026 से बाहर

नई दिल्ली. पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स से हार कर बाहर होना पड़ा. यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सनराइजर्स का सफर इस टूर्नामेंट में यहीं खत्म हो गया. राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी.

आईपीएल में एलिमिनेटर की शुरुआत 2011 में प्लेऑफ फॉर्मेट के तहत हुई थी. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. तब से यह फॉर्मेट का अहम हिस्सा बना हुआ है. पिछले साल का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था. MI ने GT को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article