Last Updated:
Who is krish bhagat and danish malewar: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दो नए चेहरों को प्लेइंग -11 में शामिल किया. 21 साल के कृष भगत और 22 साल के दानिश मलेवर की किस्मत चमकी है, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इन दोनों युवाओं को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया.
कृष भगत और दानिश मलेवर का आईपीएल डेब्यू.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस की टीम अपने छठे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो बड़े बदलावों के साथ उतरी. हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम ने दो युवा खिलाड़ियों को आईपीएल डेब्यू कराया. टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता और बॉलिंग चुनी. मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है. 21 साल के कृष भगत और 22 साल के दानिश मलेवर को टीम ने प्लेइंग-11 में शामिल किया. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में दानिश को यह मौका मिला है. आइए जानते हैं इन दो डेब्यूटेंट के बारे में…
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: दानिश मलेवर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें


