11.7 C
Munich

IPL 2026: टीम तो धांसू थी, लेकिन… कैमरून ग्रीन ने खोला KKR के फ्लॉप शो का असली राज

Must read


होमखेलक्रिकेट

टीम तो धांसू थी, लेकिन… ग्रीन ने खोला KKR के फ्लॉप शो का असली राज

Last Updated:

IPL 2026 Cameron Green: गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कैमरून ग्रीन माना कि केकेआर को इस सीजन अपने संयोजन को बनाने में देर हो गई, जिसके कारण टीम को शुरुआत मैचों में हार मिली है. हालांकि, अब टीम सबकुछ तय कर लिया है. यही कारण है कि हमने वापसी की है और खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है.

Zoom

केकेआर के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन

नई दिल्ली: केकेआर के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने माना कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सही संयोजन तैयार करने में काफी समय लग गया, लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी करके खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है. केकेआर ने शनिवार को यहां खेले गए मैच में दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है. इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले कुछ मैच में उसने शानदार प्रदर्शन किया है.

ग्रीन ने जिओहॉटस्टार से कहा, ‘‘टीम के अंदर किसी तरह की बेचैनी नहीं थी. मुझे लगता है कि खिलाड़ियों की सही भूमिका और बल्लेबाजी क्रम में उनके स्थान को तय करने में कुछ ज्यादा ही समय लग गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है. अजिंक्य रहाणे ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है. यही बात हमारे युवा बल्लेबाज अंगकृष (रघुवंशी) पर भी लागू होती है, जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं.’’

ग्रीन ने गुजरात के सामने खेली तूफानी पारी

ग्रीन ने कहा, ‘‘अब बात यह है कि मेरी जगह कहां है. मैं चौथे नंबर पर फिट बैठता हूं. अब हमने अपनी जगह तय कर ली है और इसलिए हम खुद को थोड़ा मौका दे रहे हैं.’’ ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए.

15 अंक तक पहुंच सकती है केकेआर

केकेआर इस सीजन अबतक कुल 12 मैच खेल चुकी है. इसमें टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. केकेआर का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था और पांच उसने जीत दर्ज की है. ऐसी स्थिति में टीम लीग स्टेज में अभी भी दो मैच और खेलेगी. केकेआर के पास अभी 11 अंक है. ऐसे में टीम बची हुई अपने दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 15 पॉइंट हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article