Last Updated:
Yuzvendra Chahal IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल अभी तक कुछ खास प्रभावी नहीं रहे हैं. इसके पीछे का एक बड़ा कारण पंजाब किंग्स की घटिया फील्डिंग रही है. इस सीजन युजवेंद्र चहल ने पंजाब के लिए लिए कुल 16 बार कैच के मौके बनाए, जिसमें फील्डरों ने 8 कैच छोड़े हैं.
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान को गंवा दिया है. सीजन के अपने 10वें मैच में पंजाब को सनराइजर्स के खिलाफ 33 रन से हार मिली. लीग चरण में पंजाब की ये तीसरी हार थी. इससे पहले टीम ने लगातार मैचों में जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाया हुआ था, लेकिन टीम की घटिया फील्डिंग ने उसके तूफान को रोक दिया.
खास तौर पर पंजाब किंग्स के फील्डरों ने युजवेंद्र चहल के साथ गलत किया है. आईपीएल 2026 में चहल ने अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिल पाया. इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि पंजाब ने अबतक खेले गए अपने मैचों में बहुत ही खराब फील्डिंग की है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चहल ने इस सीजन अपनी टीम के लिए कुल 16 बार कैच के मौके बनाए, जिसमें से 8 छोड़ दिए गए हैं. इस सीजन चहल की गेंद पर सबसे ज्यादा कैच छूटा है.
चहल ने 10 मैच में लिए हैं अबतक 8 विकेट
पंजाब किंग्स के प्रमुख स्पिनर चहल का आईपीएल 2026 में गेंदबाजी की बात करें तो वह कुल 10 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 विकेट लिए. इस सीजन उनकी अबतक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 36 रन देकर 3 विकेट लेने की है. चहल ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिए.
दूसरे स्थान पर खिसकी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. टीम इस सीजन अबतक कुल 10 मैचों में मैदान पर उतरी है, जिसमें 6 जीत के साथ उसके 13 पॉइंट है. पंजाब किंग्स का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उसे एक अंक बांटने पड़े. लीग चरण में पंजाब को अभी चार मैच और खेलने हैं. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इन मैचों में दमदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ के लिए अपनी सीट को रिजर्व करें.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


