5.6 C
Munich

IPL 2026 में एक भी मैच ना खेलने वाले धोनी का क्रेज शबाब पर, माही को टीम में खिलाने का सपना, पर आड़े आ रहे हैं नियम

Must read


Last Updated:

ईटीपीएल के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वो यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में आगे चलकर ‘कैप्टन कूल’ को देखना चाहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि वो ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को देखना चाहेंगे और क्यों, तो अभिषेक ने तुरंत कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी.

Zoom

धोनी को अपनी टीम में खिलाना चाहते है अभिषेक बच्चन

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के छह साल बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का जादू कम नहीं हुआ है. एक्टर और ईटीपीएल के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वो यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में आगे चलकर ‘कैप्टन कूल’ को देखना चाहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि वो ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को देखना चाहेंगे और क्यों, तो अभिषेक ने तुरंत कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी.उन्होंने डबलिन से पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘क्या किसी को ये बताने की जरूरत है कि आप धोनी को क्रिकेट के मैदान पर क्यों देखना चाहते हैं.

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह चुके धोनी अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं लेकिन इस सीजन चोट के कारण नहीं खेले हैं. 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए छह टीमों की फ्रेंचाइजी लीग है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस टीम के सह-मालिक हैं और बाकी टीमों के मालिकों में स्टीव वॉ, जोंटी रोड्स, ग्लेन मैक्सवेल जैसे नाम हैं.

नियमों से बंधे भारतीय क्रिकेटर 

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, सिर्फ वे भारतीय पुरुष क्रिकेटर जो इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं, वही विदेश में टी20 लीग खेल सकते हैं. अभिषेक ने माना कि मौजूदा भारतीय सितारों की कमी महसूस होगी लेकिन कहा कि उन्हें ईटीपीएल की क्वालिटी और ग्लोबल अपील पर भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘अगर आपका क्रिकेट अच्छा है तो लोग देखने जरूर आएंगे. अगर मौजूदा भारतीय क्रिकेटर ईटीपीएल का हिस्सा होते तो हमें खुशी होती, लेकिन बीसीसीआई के नियमों के चलते उन्हें आईपीएल के बाहर खेलने की इजाजत नहीं है. उनकी कमी जरूर लगेगी.

लीग के लोकप्रिय होना का भरोसा

अभिषेक ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर ईटीपीएल में खेल रहे हैं तो मुझे लगता है ये लीग सफल होगी.’ इससे पहले इंडियन सुपर लीग (चेन्नइयिन एफसी) और प्रो कबड्डी लीग (जयपुर पैंथर्स) में निवेश कर चुके अभिषेक ने कहा कि क्रिकेट के प्यार की वजह से ही उन्होंने ईटीपीएल में निवेश किया. उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट का बड़ा फैन हूं. यही मेरी प्रेरणा है और यूरोप में टी20 लीग शुरू करना मेरे लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसे खेलों में लीग शुरू करने की आदत हो गई है जो मार्केट में बहुत पॉपुलर नहीं हैं, जैसे फुटबॉल, कबड्डी या स्ट्रीट क्रिकेट. ये मुझे बहुत अच्छा लगता है.

टी-20 लीग की बढ़ती संख्या

दुनिया भर में बढ़ती टी20 लीग को लेकर चिंता को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता इससे कोई नुकसान है. अगर आपका टूर्नामेंट फैंस को पसंद आ रहा है और एंटरटेनमेंट दे रहा है तो लोग जरूर देखेंगे.’ अभिषेक ने ये भी कहा कि दर्शकों की बदलती आदतों के हिसाब से टी20 फॉर्मेट अच्छा है. उन्होंने कहा, ‘अब किसी के पास ज्यादा समय नहीं है. क्रिकेट फैन होने के नाते टेस्ट क्रिकेट से बढ़कर कुछ नहीं, लेकिन आज की पीढ़ी के पास इतना वक्त नहीं है, इसलिए टी20 फॉर्मेट बेस्ट है.’ जब उनसे पूछा गया कि आईपीएल या एसए20 जैसी सफल लीग से क्या सीखा है, तो अभिषेक ने एंटरटेनमेंट और बेहतरीन क्रिकेट की अहमियत बताई. उन्होंने कहा, ‘अगर आप दोनों लीग देखें तो इनमें शानदार, मजेदार और रोमांचक क्रिकेट होता है. यही सबसे जरूरी है. अगर ये हो गया तो बाकी सब अपने आप हो जाएगा.’

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article