Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में एक बार फिर से पिछली बार सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही है. उन्होंने लगातार हर मैच में धमाकेदार पारी खेली है. सबकी नजर जहां सूर्यवंशी पर है ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दो रघुवंशी के बारे में. जानिए किस टीम का हैं ये हिस्सा.
वैभव सूर्यवंशी के साथ दो रघुवंशी भी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अगर एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां हासिल की तो वो राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने पिछले सीजन में महज 14 साल की उम्र में डेब्यू करते इतिहास रचा था. अपने दूसरे सीजन में तो वो और भी खतरनाक नजर आ रहे हैं. उनका बल्ला हर मैच में जमकर हल्ला बोल रहा है. एक तरफ जहां सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं तो वहीं दो रघुवंशी भी हैं जिनको इस सीजन में अपनी टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला है. हम बात कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगक्रृष और लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी की.
पिछले सीजन में डेब्यू पर पहली बॉल पर छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था. इस बार उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए सेंचुरी ठोकी. जब तक ये खिलाड़ी मैदान पर रहता है विरोधी टीम के गेंदबाज और कप्तान के अंदर दहशत रहती है. महज 15 साल के इस बच्चे का विकेट हर कोई हासिल करना चाहता है. वैभव को आउट करना कितनी बड़ी कामयाबी है ये हम काइल जैमीसन और मोहम्मद सिराज के विकेट सेलिब्रेशन से जान सकते हैं. इस ओपनर ने 11 मैच में कुल 440 रन बनाए हैं. 236 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 38 चौके और 40 छक्के मारे हैं.
आईपीएल में तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी.
एक सूर्यवंशी तो दो रघुवंशी
इस बार के आईपीएल में जहां एक तरफ सूर्यवंशी ने तबाही मचा रखा है तो रघुवंशी ने भी सबका ध्यान खींचा. कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगक्रृष रधुवंशी ने अब तक इस सीजन में टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है. उन्होंने कई मौकों पर टीम को अकेले ही मुश्किल से निकाला है. अब तक 10 मैच खेलने के बाद 3 फिफ्टी ठोकी है. 135 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में जो दूसरे रघुवंशी हैं उनका अनुभव कम है. लखनऊ की तरफ से खेलने वाले अक्षत रघुवंशी ने सिर्फ 3 आईपीएल मैच खेला है. इसमें उन्होंने सिर्फ 29 रन बनाया है.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


