लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल 2026 में तीसरे नंबर पर है. उसके खिलाड़ी जोरदार फॉर्म में हैं. ऐसे में 22 अप्रैल की शाम अगर लखनऊ सुपरजायंट्स को अपनी संभावना बनाए रखनी तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा.
लगातार दो मैच हारकर आ रही राजस्थान
2008 की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 57 रन से करारी शिकस्त दी. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में मात मिली. राजस्थान रॉयल्स के लिए उसकी फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवाल के अलावा कोई बल्लेबाज क्लिक नहीं कर पा रहा.
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जब चलता है तो अच्छे-अच्छे डोल जाते हैं.
लखनऊ की न बैटिंग चल रही न बॉलिंग
लखनऊ सुपरजायंट्स लगातार तीन हार के बाद नौवें स्थान पर है, एलएसजी के गेंदबाज पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चल पाए थे. आवेश खान और मोहम्मद शमी अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे. मणिकरण सिद्धार्थ भी काफी महंगे साबित हो रहे. एलएसजी के लिए उसकी बल्लेबाजी भी चिंता का विषय है, जिसके कारण वह अभी तक अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर पाया है. कप्तान ऋषभ पंत भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. निकोलस पूरन की खराब फॉर्म ने एलएसजी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.


