Last Updated:
RR vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया. सनराइजर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया. सूर्यवंशी ने कमिंस पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के मारे.
ट्रेविस हेड और पैट कमिंस
मुल्लांपुर: 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से 47 रन से हारने के बाद आईपीएल 2026 से बाहर हो गई. 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पिंक आर्मी ने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हमने सही समय में कुछ गलत फैसले लिए, जो हमारे खिलाफ चले गए.
पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘245 (244) रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था, लेकिन हमने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए. हम टॉप ऑर्डर में दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए लेकिन लड़कों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता.’ कमिंस ने रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा:
वह काफी अच्छा खेला. पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता. विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है.
प्रफुल्ल और साकिब सीजन की खोज- कमिंस
सनराइजर्स के कप्तान ने अपने युवा गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा, ‘प्रफुल्ल और साकिब बहुत बढ़िया थे. हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं.’
अब गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स
रॉयल्स की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. मैच की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया. रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), सुशांत मिश्रा (21 रन पर दो विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


