1.6 C
Munich

IPL 2026: रियान पराग पर राजस्थान रॉयल्स लेगी एक्शन? कप्तान को छोड़ने के मूड में नहीं कुमार संगकारा, वेपिंग कांड पर हेड कोच ने तोड़ी अब चुप्पी

Must read


होमखेलक्रिकेट

रियान पराग पर राजस्थान लेगी एक्शन? कप्तान को छोड़ने के मूड में नहीं संगकारा

Last Updated:

Riyan Parag vaping controversy: आईपीएल 2026 में दमदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम एक के बाद एक विवाद के कारण चर्चा में रही है. पहले टीम मैनेजर के द्वारा डगआउट में फोन का इस्तेमाल और फिर कप्तान रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग विवाद से टीम के हेड कोच कुमार संगकारा बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.

Zoom

रियान पराग से खुश नहीं हैं हेड कोच कुमार संगकारा

नई दिल्ली: रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन आगाज किया. टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है. हालांकि, मैदान के बाहर हुए विवादों के कारण टीम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर को मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए देखा गया था. इसके कुछ ही दिनों बाद एक बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब कप्तान रियान पराग को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग यानी ई-सिगरेट पीते हुए देखा गया.

इस पूरे मामले को बीसीसीआई ने भी गंभीरता लिया और रियान पराग 25 प्रतिशत मैच फीस के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया. हालांकि, इसके बावजूद टीम के हेड कोच कुमार संगकारा खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि इस तरह के विवादों से टीम पर के माहौल खराब असर पड़ा है और कप्तान रियान पराग को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है.

कप्तान को छोड़ने के मूड में नहीं कुमार संगकारा

बीसीसीआई के फैसले के कुछ घंटों बाद हेड कोच कुमार संगकारा ने एक कड़ा बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि हालिया विवादों से टीम को कोई फायदा नहीं हुआ है और बताया कि राजस्थान रॉयल्स ने भी वेपिंग मामले पर संज्ञान लिया है. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या रियान पराग पर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई एक्शन लिया जाएगा या फिर नहीं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगकारा ने कहा, “इस तरह के विवाद टीम के लिए सकारात्मक नहीं हैं. मैं बस इतना कह सकता हूं कि बीसीसीआई और फ्रैंचाइजी दोनों ने इन मुद्दों पर चर्चा की है. यह खिलाड़ियों के लिए एक रिमाइंडर है कि उन्हें टीम की माहौल को अच्छा बनाए रखना होगा.”

फ्रेंचाइजी पर भी हो सकता है एक्शन

हालांकि, रियान पर बीसीसीआई ने बैन नहीं लगाया, लेकिन बोर्ड राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी और उसके अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है ताकि आईपीएल की प्रतिष्ठा और मर्यादा बनी रहे. बीसीसीआई दोषी टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आईपीएल की छवि को कोई नुकसान न पहुंचे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article