Last Updated:
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक समाजिक कार्यकर्ता ने वैभव के कारण राजस्थान रॉयल्स को पुलिस केस करने की मांग कर दी है.
राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तबाही मचा रहे हैं. हालांकि, पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन अबतक खेले मुकाबलों में वैभव ने कमाल का खेल दिखाया है. यही कारण है कि रजास्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गई है, लेकिन इसी बीच वैभव के कारण राजस्थान की टीम एक नए विवाद में फंसती हुई दिख रही है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक समाजिक कार्यकर्ता ने राजस्थान रॉयल्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम 15 साल के बच्चे से बाल मजदूरी करा रही है और फ्रेंचाइजी पर पुलिस केस होना चाहिए. वायरल वीडियो कर्नाटक के एक एक्टिविस्ट का बताया जा रहा है. इस वीडियो में वह ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वैभव को अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और लेबर कमिश्नर को वैभव के मामले पर संज्ञान लेना चाहिए. हालांकि, न्यूज-18 इस समाजिक कार्यकर्ता के बयान की पुष्टि नहीं करती है.
🚨 Police FIR against Rajasthan Royals 🚨
This activist wants Vaibhav Sooryavanshi to stop playing in the IPL, calling it child labour and saying he needs to focus on his studies.


