Last Updated:
Rishabh Pant statement: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 53वें मैच में 5 विकेट से शर्मनाक हार मिली. इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए. हार से हताश कप्तान पंत ने मैच में खराब फील्डिंग को इसके लिए जिम्मेदार माना.
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अब खत्म हो गई है. इस सीजन लीग चरण के अपने 11वें मैच में लखनऊ को सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से शर्मनाक हार मिली. हार के बाद कप्तान पंत काफी हताश नजर आए. लखनऊ के पास अभी तीन लीग मैच और बचे हुए हैं. टीम अगर अब अपने सभी मैच जीत भी लेती है तब भी उसके 12 पॉइंट ही हो पाएंगे.
मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “यह एक बेहतरीन मैच था. सब कुछ सही दिशा में जा रहा था. हमें पता था कि पावरप्ले में हमारे ऊपर दबाव बनाया जाएगा. जब आप चेन्नई आते हैं, तो आप इसी तरह की क्रिकेट की उम्मीद करते हैं. मुझे लगा कि बोर्ड पर पर्याप्त रन थे, लेकिन हम उसे डिफेंड नहीं कर पाए.”
खराब फील्डिंग से निराश दिखे पंत
मैच में फील्डिंग को लेकर ऋषभ पंत ने कहा, “हमारी फील्डिंग का स्तर और बेहतर होना चाहिए था. हमने बहुत सारे कैच छोड़े.” बता दें कि मैच में दिग्वेश राठी ने 2 बड़े मौके गंवाए, इसमें से एक कैच उर्विल पटेल का भी था. इसके अलावा अंतिम ओवरों में निकोलस पूरन से कैच मिल हुआ. मैच में कैच छोड़ना लखनऊ को भारी पड़ा. इसके अलावा पंत ने सीजन में टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल खड़े किए.
हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं-पंत
कप्तान पंत ने कहा, “अपने सफर को इस तरह खत्म होते देखना वाकई दिल तोड़ने वाला है. इस सच से कोई इनकार नहीं है कि यह सीजन हमारे लिए बहुत निराशाजनक और मुश्किल रहा है. एक टीम के तौर पर खासकर बल्लेबाजी और खेल के मैदान पर उसे लागू करने में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी उम्मीद थी. हम इस तरह के टूर्नामेंट के लिए जरूरी लय नहीं बना सके और एक लीडर होने के नाते मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


