Last Updated:
Hardik Pandya Injury update IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने सबको चौंका दिया. हार्दिक पंड्या की जगह जब सूर्यकुमार यादव मैदान पर टॉस के लिए आए तो पता लगा कि पंड्या ये मैच नहीं खेल रहे हैं. लखनऊ में छह विकेट की जीत के बाद रिकेल्टन ने कप्तान की इंजरी पर बात कही है.
हार्दिक पंड्या इंजरी अपडेट
मुंबई: आईपीएल 2026 के 47वें मैच में जब वानखेड़े स्टेडियम में टॉस के लिए हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. कहा जाने लगा कि क्या मुंबई इंडियंस ने बीच सीजन में अपना कप्तान बदल लिया? ये चर्चा इस वजह से तेज होनी ही थी क्योंकि लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. इस मैच में मुंबई को आखिरकार जीत मिली और रोहित शर्मा ने तूफानी 84 रन की पारी खेली.
रिकेल्टन को नहीं पता था हार्दिक को क्या हुआ?
हैरानी की बात यह है कि हार्दिक पंड्या के साथी खिलाड़ी रियान रिकेल्टन को भी सोमवार दोपहर तक अपने कप्तान के चोट के बारे में पता नहीं था. मैच खत्म होने के बाद रिकेल्टन ने खुलासा किया कि असल में क्या हुआ था. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए रियान रिकेलटन ने 83 रन की पारी खेली.
कप्तान की इंजरी पर क्या बोले रिकेल्टन?
मैच खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रिकेल्टन ने कहा कि उन्हें कप्तान हार्दिक पंड्या की चोट की गंभीरता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, जो पीठ दर्द के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे. मुझे आज दोपहर में ही पता चला कि उनकी पीठ में दर्द है इसलिए मुझे उनकी चोट की गंभीरता और स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द वापसी करेंगे.
83 पर आउट और शतक से चूक गए
रियान रिकेलटन ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों को लक्ष्य बनाने और अपने काम के प्रति स्पष्ट नजरिया होने के कारण उनकी और रोहित की सलामी जोड़ी सफल रही है. उन्होंने कहा, ‘बाएं हाथ और दाएं हाथ के बल्लेबाज के संयोजन के रूप में हम एक-दूसरे के पूरक हैं. हम अलग-अलग क्षेत्रों में शॉट खेलकर रन बनाते हैं. हम रन बनाने के अपने तरीकों और जिस पर हम दबाव बनाना चाहते हैं, उसको लेकर काफी स्पष्ट हैं.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


