Last Updated:
Heinrich Klaasen catch: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी कमाल का खेल दिखाया. क्लासेन ने पावर प्ले में सीएसके के आयुष म्हात्रे का एक बेहतरीन कैच लपका. क्लासेन के इस कैच को देखर बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हो पाया.
हेनरिक क्लासेन ने लपका बेहतरीन कैच
नई दिल्ली: बल्लेबाजी में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने फील्डिंग में एक अद्भुत कैच लपका. सीएसके के खिलाफ मैच में क्लासेन ने नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आयुष म्हात्रे का कैच लपका. म्हात्रे ने रेड्डी की गेंद पर तेजी से प्रहार किया था, लेकिन क्लासेन ने सुपरमैन अंदाज दिखाते हुए झप्पटा मारकर गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया. इस तरह खतरनाक दिख रहे सीएसके म्हात्रे 13 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


