13.7 C
Munich

IPL 2026: 10 मैच में छठी हार..अब भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है दिल्ली कैपिटल्स? समझें समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

10 मैच में छठी हार..अब भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है दिल्ली? समझें समीकरण

Last Updated:

Hemang Badani Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमांग बदानी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में मिली आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद कहा कि टीम को मौजूदा स्थिति से उबरने के लिए सामूहिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा और अब हर मुकाबला लगभग नॉकआउट जैसा हो गया है.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 प्लेऑफ सिनारियो

नई दिल्ली: साल बदला, सीजन बदला, जर्सी बदली, प्लेयर्स भी बदले, लेकिन नहीं बदली तो दिल्ली कैपिटल्स की तकदीर और उनका लचर रवैया. आईपीएल 2026 में ये टीम 10 मैच में छह हार के साथ टीम सातवीं पोजिशन पर है. बीती रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मिली हार ने प्लेऑफ की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया है. टीम को इसके लिए अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे.

मौजूदा हालात के मद्देनजर ये असंभव ही नजर आ रहा है. मैच के बाद हेड कोच हेमंग बदानी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और कहा:

अब मामला नॉकआउट जैसा है, चार में चार जीतना होगा. ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी स्थिति से वाकिफ हैं और अब प्रदर्शन कर लक्ष्य हासिल करना ही एकमात्र विकल्प है. सामूहिक तौर बेहतर प्रदर्शन करना होगा. कभी गेंदबाजी अच्छी होती है तो कभी बल्लेबाजी, दोनों यूनिट एकसाथ क्लिक नहीं कर पा रहे.

48 मैच के बाद आईपीएल पॉइंट्स टेबल का हाल

घर पर जीत ही नहीं पा रही दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैदान पर प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. मौजूदा सीजन में भी उसे अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक पांच मैचों में चार में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में नाकाम रहने के सवाल पर बदानी ने कहा:

पिच पर टीम का कोई नियंत्रण नहीं होता और बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के तहत उसे तटस्थ रखा जाता है. हमारे घरेलू मैदान की पिचें कुछ हद तक अप्रत्याशित रही हैं, लेकिन यह स्थिति सभी टीमों के लिए समान है और सफलता के लिए अनुकूलन जरूरी है.

कभी बैटर्स फेल तो कभी बॉलर्स असफल
हेमंग बदानी ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘हम एक मैच में 265 रन बनाकर भी नहीं जीते, एक मैच एक रन से हारे, एक मैच में लगभग 75 रन ही बना पाए और यहां पांच विकेट जल्दी गिर गए.’



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article