13.7 C
Munich

IPL 2026: CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 3 हफ्ते के लिए बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी, SRH के खिलाफ लगी थी चोट

Must read


होमखेलक्रिकेट

CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 3 हफ्ते के लिए बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी

Last Updated:

Ayush Mhatre injury: आईपीएल 2026 में हार से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने वाले आयुष म्हात्रे आईपीएल से 3 सप्ताह के लिए बाहर हो सकते हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में म्हात्रे ने 13 गेंद में 20 रनों की तूफानी पारी खेली थी. ऐसे में उनका चोटिल होना सीएसके के लिए एक बड़ा झटका है.

Zoom

आयुष म्हात्रे तीन सप्ताह के लिए आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए थे. मैच में म्हात्रे ने चोट के बावजूद बल्लेबाजी की थी. वहीं अब उन्हें लेकर एक ऐसा अपडेट आया है, जिससे सीएसके की टेंशन बढ़ गई है. आयुष म्हात्रे चोट के कारण अब कम से कम तीन सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में म्हात्रे ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे और उन्होंने सिर्फ 13 गेंद में 30 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया था.

सीएसके के लिए म्हात्रे जिस तरह से बैटिंग कर रह थे उससे ऐसा लगा कि टीम 195 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन दर्द से कराह रहे म्हात्रे ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. म्हात्रे के विकेट के बाद सीएसके ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाया, जिसके कारण वह 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना पाई.

सनराइजर्स ने बनाए थे 20 ओवर में 195 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. सनराइजर्स की टीम ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की तूफानी फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने 59-59 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे.

SRH के गेंदबाजों ने डिफेंड किया अपना स्कोर

सीएसके के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद सनराइजर्स के गेंदबाजों ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया. हालांकि, बीच में जब म्हात्रे बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लगा कि सनराइजर्स के बॉलर प्रभावी नहीं दिख रहे हैं, लेकिन जल्द वापसी करते हुए उन्होंने अपना शिकंजा कस लिया. सनराइजर्स की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा ईशान मलिंगा ने तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी के खाते में दो विकेट आया, जबकि प्रफुल्ल हिंगे, शाकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article