2 C
Munich

IPL 2026: KKR के गेंदबाज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट से भिड़ा मैनेजर, मोहसिन नकवी को सरेआम लताड़ा, 2 साल के बैन पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Must read


होमखेलक्रिकेट

KKR के गेंदबाज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट से भिड़ा मैनेजर, नकवी को सरेआम लताड़ा

Last Updated:

KKR Bowler Blessing Muzarabani: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के मैनेजर में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को लताड़ा है. मुजरबानी आईपीएल से पहले पीएसएल में डाफ्ट किए गए थे, लेकिन जैसे उन्हें केकेआर से ऑफ मिला वह आईपीएल में खेलने आ गए. इसी को लेकर पीसीबी ने उन्हें 2 साल के लिए बैन किया है.

Zoom

पीएसएल छोड़ आईपीएल में खेलने आए हैं ब्लेसिंग मुजरबानी

नई दिल्ली: आईपीएल में केकेआर के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को मैनेज करने वाली एजेंसी ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी के खिलाफ ऑनलाइन गाली-गलौज पर भी सवाल उठाए हैं. मुजाराबानी को पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए ड्राफ्ट किया गया था, लेकिन मुजरबानी, मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में केकेआर में शामिल हो गए. मुजरबानी के पीएसएल से हटने के बाद पीसीबी ने कहा कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है और उन पर 2 साल के लिए बैन लगाया जाता है.

इस पर अब मुजाराबानी की एजेंसी वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पीएसएल और पीसीबी के साथ तनाव बढ़ने से बचने के लिए शुरुआत में चुप्पी साधी थी. बयान में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पर हुई आलोचना को भी अस्वीकार्य बताया गया. एजेंसी ने कहा, “हम पिछले छह हफ्तों से सार्वजनिक रूप से चुप रहे क्योंकि हम पीसीबी या पीएसएल के लिए और कोई दुश्मनी नहीं बढ़ाना चाहते थे.”

एजेंसी का दावा-मुजरबानी को नहीं मिला था PSL कॉन्ट्रैक्ट

बयान में कहा गया कि, “सोशल मीडिया पर ब्लेसिंग के खिलाफ भारी और गंदी आलोचना के कारण अब मैं चुप नहीं रहूंगा. खिलाड़ी के चरित्र का बचाव करते हुए एजेंसी ने मुजाराबानी को फैंस से जुड़ा हुआ बताया. ब्लेसिंग फैंस को बहुत पसंद करता है. जहां भी जाता है, लोगों से मिलता है और फैंस के लिए समय देता है. मैंने इस जेंटल जायंट को एक बेहतरीन इंसान और वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनते देखा है.”

बयान का बड़ा हिस्सा इस विवाद की घटनाओं को साफ करने पर केंद्रित था. एजेंसी के मुताबिक, मुजाराबानी को 13 फरवरी को खेलने का मौका मिला था, जिसमें डील जिम्बाब्वे क्रिकेट से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने पर तय हुई थी, लेकिन बिना फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट के यह मंजूरी नहीं मिल सकती. एजेंसी ने दावा किया कि साइनिंग की घोषणा के बावजूद खिलाड़ी को कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया. 27 फरवरी तक मुजाराबानी को KKR का मौका मिला और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया. बयान में कहा गया, “आप कॉन्ट्रैक्ट तोड़ ही नहीं सकते जो आपको कभी मिला ही नहीं.” एजेंसी ने सजा को बहुत ज्यादा बताया और कहा कि यह पहले के मामलों के मुकाबले बिल्कुल मेल नहीं खाती.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article