Last Updated:
IPL 2026 MI vs LSG highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन मुंबई ने इस 8 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.
मुंबई इंडियंस ने लखऊ को हराया
नई दिल्ली: रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की दमदार अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद रहते ही 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए लिए और इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की. हालांकि, इस जीत से पॉइंट्स टेबल में मुंबई के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


