14 C
Munich

IPL 2026 PBKS vs DC highlights: करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की दमदार वापसी, पंजाब किंग्स को 3 विकेट हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा बरकरार

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में जिंदा है दिल्ली, पंजाब को उसके घर में हराकर प्लेऑफ को बनाया रोमांचक

Last Updated:

IPL 2026 PBKS vs DC highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने 6 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराया

नई दिल्ली: टॉप ऑर्डर की नाकामी के बाद डेविड मिलर और अक्षर पटेल की अर्धशतकीय पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था. इस मैच में अगर दिल्ली की टीम हारती तो वह प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाती, लेकिन अब उसकी उम्मीदें बरकरार है. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 217 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली अब 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

दिल्ली के लिए अक्षर और मिलर ने किया कमाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. टीम ने अपनी तीन शुरुआती विकेट सिर्फ 33 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 30 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली.

वहीं, मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर ने शानदार खेल दिखाते हुए 28 गेंद में 51 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए. इसके अलावा अंतिम ओवरों में एक बार फिर से टीम के लिए आशुतोष शर्मा ने कमाल किया. हालांकि, वह फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन पंजाब को मैच से दूर जरूर कर दिया. आशुतोष ने 10 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाए. इसके अलावा माधव तिवारी ने 8 गेंद में 18 रनों का योगदान दिया.

मैच में पंजाब किंग्स ने की तूफानी शुरुआत

दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत की थी. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य अर्धशतक लगाया, जिससे 210 रन का स्कोर बना. अय्यर ने 36 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 59 रन की पारी खेली जबकि प्रियांश ने 33 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से 56 रन बनाए.

इसके अलावा अय्यर ने कूपर कोनोली (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की जबकि प्रियांश ने भी प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दिल्ली की ओर से माधव तिवारी ने 40 जबकि मिचेल स्टार्क ने 57 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article