27.5 C
Munich

IPL 2026 Playoff: आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान, जानें प्लेऑफ में किसका कैसा है रिकॉर्ड, किसके नाम सबसे ज्यादा जीत?

Must read


होमखेलक्रिकेट

आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान, जानें प्लेऑफ में किसका कैसा है रिकॉर्ड

Last Updated:

IPL Playoff Record of RCB GT SRH RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का खिताब जीतने ही जंग है. ये चारों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी टीमों का प्लेऑफ में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है. कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं.

Zoom

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है आरसीबी, गुजरात, बेंगलुरु और हैदराबाद का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं. मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा. अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा.

29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी. दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा. अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. टॉप-4 की जंग शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि इन सभी टीमों का प्लेऑफ में कैसा रिकॉर्ड रहा है.

कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले.

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल
26 मई (मंगलवार) – पहला क्वालिफायर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
27 मई (बुधवार) – एलिमिनेटर – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
29 मई (शुक्रवार) – दूसरा क्वालिफायर
31 मई (रविवार) – फाइनल

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article