12.7 C
Munich

IPL 2026 Points Table: मुंबई को मिली धमाकेदार जीत के बाद भी नहीं बदली अंक तालिका में उसकी स्थिति, लखनऊ सबसे नीचे

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई को मिली धमाकेदार जीत के बाद भी नहीं बदली अंक तालिका में उसकी स्थिति

Last Updated:

IPL 2026 Points Table : मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली जीत के बाद भी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में उसकी स्थिति नहीं बदली. पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर काबिज है तो वहीं मुंबई 9वें स्थान पर बनी हुई है. लखनऊ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है.

Zoom

मुंबई को मिली धमाकेदार जीत के बाद भी नहीं बदली अंक तालिका में उसकी स्थिति

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. ओपनर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ को छह विकेट से हरा दिया. रोहित ने 44 गेंद में 84 रन की तेजतर्रार पारी खेली और रिकेल्टन (32 गेंद में 83 रन) के साथ 143 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इस दमदार शुरुआत के चलते मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के 228/5 के स्कोर को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

मुंबई ने 10 मैचों में तीसरी जीत दर्ज कर छह अंक हासिल किए. लखनऊ की टीम नौ मैचों में सिर्फ चार अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है. सबसे नीचे चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरकार निकोलस पूरन के पहले अर्धशतक से थोड़ी राहत मिली. पूरन ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जमाते हुए टीम को 228/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लखनऊ की ओर से पूरन ने 21 गेंद में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनर मिचेल मार्श ने 44 रन का योगदान दिया. यह लखनऊ की बल्लेबाजी में इस सीजन का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा. कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 15 रन ही बना सके.

मुंबई इंडियंस के IPL 2026 प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

अंक तालिका का ताजा हाल

इस वक्त आईपीएल 2026 के अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर बनी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है. दोनों टीम ने 9-9 मैच खेले हैं लेकिन पंजाब के खाते में 6 जीत और एक बेनतीजा रहे मैच से 13 अंक हैं. आरसीबी ने 6 जीत से 12 अंक हासिल किए हैं. तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात की टीमें हैं. सभी ने 10 मैच खेलकर 6 जीत से 12 अंक हासिल किए हैं. नेट रन रेट के आधार पर हैदराबाद ऊपर नजर आ रही है.

सातवें नंबर पर चेन्नई जबकि आठवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. दोनों ने 9 मैच खेलने के बाद 4-4 मुकाबले जीते हैं. मुंबई और लखनऊ की टीमें 9वें और 10वें स्थान पर हैं. मुंबई ने 10 मैच में 3 जीत हासिल की है तो लखनऊ को 9 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 2 जीत मिली है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article