बंगाल में जहांगीर के गुंडों से कैसे घिर गए सीएम योगी के ‘सिंघम’ अजयपाल शर्मा?
Last Updated:
IPS Ajay Pal Sharma Bengal chunav : पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले दक्षिण 24 परगना के फलता में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है. चुनाव पर्यवेक्षक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर IPS अजयपाल शर्मा को टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थकों ने घेर लिया. CAPF की छापेमारी के दौरान भड़की भीड़ ने जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद अजयपाल शर्मा ने खुद मोर्चा संभालकर बड़ी चेतावनी दे दी.
यूपी के सिंघम को बंगाल चुनाव में ‘टीएमसी के गुंड़ों’ ने घेरा.
कोलकाता. बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे फेज के वोटिंग से पहले टीएमसी के गढ़ में बवाल शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के सख्त अधिकारियों और बंगाल के गुंडों और स्थानीय रसूखदारों के बीच झड़प शुरू हो गई है. दक्षिण 24 परगना जिले का फलता विधानसभा क्षेत्र मंगलवार को उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी और बंगाल चुनाव में नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा ने भारी सुरक्षा बलों के साथ टीएमसी के कद्दावर नेता जहांगीर खान के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. योगी के सिंघम के नाम से मशहूर अजयपाल शर्मा को देखते ही वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने अधिकारी को चारों तरफ से घेर लिया. स्थिति को भांपते हुए अजयपाल शर्मा को वहां से जाना पड़ा.
अजयपाल शर्मा अपनी सख्त छवि और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं. बीते 24 घंटे से सोशल मीडिया पर फालता के टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर को लेकर रील वायरल हो रहे हैं. शर्मा को चुनाव आयोग ने बंगाल के अति-संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजा है. बीते 24 घंटे से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘बंगाल का रक्षक’ बताकर वायरल की जा रही थीं. जैसे ही वे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की टीम के साथ जहांगीर खान के कार्यालय पहुंचे, स्थानीय टीएमसी समर्थकों ने इसे ‘बीजेपी की साजिश’ करार देते हुए विरोध शुरू कर दिया.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Falta, South 24 Parganas: CAPF (Central Armed Police Forces) personnel conduct a search in Falta Assembly constituency, under the leadership of Ajay Pal Sharma – the election observer for the West Bengal polls.


