15.3 C
Munich

Ishan Kishan Building Near Dhoni’s House: धोनी के पड़ोस में बसेंगे ईशान किशन, रांची में तैयार हो रहा करोड़ों का आलीशान ठिकाना!

Must read


होमखेलक्रिकेट

धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान, रांची में तैयार हो रहा आलीशान ठिकाना!

Last Updated:

दुनिया के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के घर से कुछ ही दूर पर अब ईशान किशन का ठिकाना भी होने जा रहा है. उनकी बिल्डिंग धोनी के घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर होगी. शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाई गई जिसके तहत बनाई जा रही सोसाइटी में पूर्व भारतीय कप्तान के भी घर लेने की बात चल रही है.

Zoom

महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे ईशान किशन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ईशान किशन अब रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं. नागड़ी अंचल स्थित दलादली में उनके नए घर का काम चल रहा है.  ईशान किशन की बिल्डिंग धोनी के घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर होगी. रांची, झारखंड के नागड़ी अंचल के मौजा दलादली में खाता नंबर-1 और प्लॉट नंबर-515 पर 75 डिसमिल जमीन पर ईशान किशन के लिए बहुमंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी.

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) ने रिंग रोड के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 मंजिला बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी है. बिल्डिंग के दो फ्लोर पर व्यावसायिक गतिविधियां होंगी. इसमें ऑफिस और शोरूम बनाए जाएंगे. आठ फ्लोर पर रिहायशी फ्लैट होंगे. यहां बन रही सोसाइटी में धोनी भी फ्लैट लेने वाला हैं. इसकी जानकारी ईशान के प्रोजेक्ट के इंजीनियर ने न्यूज18 से बात करते हुए दी.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article